Home samachar बड़ा नक्सल डंप बरामद : गढ़चिरौली के जंगलों में 2 हथियार- 31...

बड़ा नक्सल डंप बरामद : गढ़चिरौली के जंगलों में 2 हथियार- 31 जिंदा कारतूस समेत बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त….

14

मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस बल ने माओवादियों के खिलाफ अभियान चलाकर जंगल में छिपाकर रखी गई हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। 17 नवंबर को चलाए गए इस तलाशी अभियान में पुलिस को दो आग्नेयास्त्र, 31 जिंदा कारतूस और बड़ी मात्रा में माओवादी सामग्री मिली है। बरामद सामग्री को सुरक्षा बलों ने जब्त कर लिया है।
जंगल में चलाया गया सर्च ऑपरेशन
पुलिस के मुताबिक, गढ़चिरौली पुलिस बल को पोस्टे गार्डेवाड़ा क्षेत्र के हिक्कर वन क्षेत्र में माओवादियों द्वारा विस्फोटक और अन्य सामग्री छिपाकर रखे जाने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक गढ़चिरौली एम. रमेश के निर्देश पर एंटी नक्सल यूनिट ष्ट-60 की पांच यूनिट को अभियान में लगाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश के मार्गदर्शन में बीडीडीएस की दो टीमों को जंगल में तलाशी के लिए भेजा गया।
बीडीडीएस टीम ने जंगल के संदिग्ध इलाकों की बारीकी से जांच की। इस दौरान एक 12 बोर राइफल, एक एनजी एयर गन राइफल और 31 जिंदा .303 कारतूस सहित कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गईं। इसके अलावा ग्रेनेड, बीजीएल सेल, बीजीएल लॉन्चर, डेटोनेटर, सेल और होंडा कंपनी का इलेक्ट्रिक जनरेटर भी जब्त किया गया है। मौके से अन्य माओवादी सामग्री भी मिली है।
सुरक्षा बलों पर हमले के लिए छिपाई जाती थीं सामग्री
पुलिस के अनुसार, माओवादी अतीत में सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला करने के लिए हथियारों और विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल करते रहे हैं। अंतरराज्यीय सीमा से लगे दुर्गम जंगलों का फायदा उठाकर ऐसी सामग्री तैयार कर गुप्त ठिकानों पर छिपाई जाती थी। इनका इस्तेमाल माओवादी सप्ताह और चुनाव जैसे मौकों पर किया जाता रहा है। पुलिस अब बरामद सामग्री के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here