0 आदर्श दाधीच की ओजस्वी वाणी से बहेगी अमृत गंगा
0 श्री श्याम भरोसे परिवार का भव्य आयोजन
0 श्री हनुमान श्याम मंदिर बना खाटूधाम
राजनंदगांव । श्री श्याम भरोसे परिवार द्वारा स्थानीय श्री हनुमान श्याम मंदिर में खाटू वाले श्याम प्रभु के जन्मोत्सव पर पंच दिवसीय महोत्सव 17 नवंबर से 21 नवंबर तक बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के प्रथम दिवस मंगलवार 17 नवंबर को मेंहदी उत्सव में सैकड़ों भक्तों, माता – बहनों ने अपने हाथो में श्याम नाम की मेहंदी लगवाकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। द्वितीय दिवस 18 नवंबर बुधवार को श्री श्याम कुटी से भव्य निशान यात्रा निकाली गई, निशान यात्रा के लिए माता – बहनों में धर्म ध्वजा उठाने होड़ मच गई। सैकड़ों भक्तों, माता – बहनों ने अपने हाथों में निशान उठाकर श्याम प्रभु के जयकारे लगाए, सुमधुर भजनों के बीच धर्म ध्वजा लहराते हुए भक्ति भाव पूर्वक नृत्य करते भक्त उत्साहपूर्वक निशान यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे । महोत्सव के तृतीय दिवस आज 19 नवंबर गुरुवार कार्तिक शुक्ल दशमी को कटिहार ( बिहार ) के परम श्याम सेवक आदर्श दाधीच अपनी ओजस्वी वाणी से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर अमृत गंगा प्रवाहित करेंगे।
श्री श्याम भरोसे परिवार के विष्णु प्रसाद लोहिया, नरेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, अमित खंडेलवाल, बंसी अग्रवाल, योगेश लोहिया, संतोष बावरिया, संतोष पुरोहित, श्याम अग्रवाल, रितेश अग्रवाल , प्रशांत अग्रवाल (महाकाल) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संस्कारधानी नगरी में खाटू वाले श्याम प्रभु का जन्मोत्सव अनेक वर्षों से भक्तिभाव पूर्वक मनाया जा रहा है। श्री श्याम भरोसे परिवार द्वारा आगे बताया गया है कि इस वर्ष श्याम प्रभु के अलौकिक दरबार की झांकी के विशेष दर्शन होंगे। आज की श्रृंगार सेवा के लाभार्थी संतोष रामकरण जी अग्रवाल एवं भोजन प्रसादी के लाभार्थी मधुसूदन ओमप्रकाश अग्रवाल है।
महोत्सव के तृतीय दिवस आज 19 नवंबर गुरुवार को भव्य भजन संध्या रात्रि 8:15 बजे से आयोजित है । भजनों की प्रस्तुति कटिहार बिहार निवासी श्याम सेवक आदर्श दाधीच देते हुए अपनी सुमधुर ओजस्वी वाणी से भजनों की अमृत गंगा बहाएंगे। भजन के दौरान सुमधुर संगीत की प्रस्तुति दुर्ग के सुप्रसिद्ध निर्मल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति होगी। भजन के दौरान उपस्थित भक्तों के ऊपर इत्र, केशर, गुलाबजल की फुहार की जाएगी। भजन उत्सव का सीधा प्रसारण BBSS Live के https://www.youtube.com/live/ejim20AhWF4?si=tWWvDFQv-bVgSPol से किया जावेगा। जो श्रद्धालु किसी कारणवश कार्यक्रम स्थल नहीं पहुंच पाएंगे वे घर बैठे भजनो का आनंद प्राप्त कर सकते है। आयोजन समिति ने नगर के श्रद्धालु माता – बहनों एवं बंधुओ से आग्रह किया है कि श्याम जन्मोत्सव पर आयोजित तृतीय दिवस कार्तिक शुक्ल दशमी को आयोजित भजन संध्या में सम्मिलित होकर एवं तन – मन – धन से सहयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
प्रेषक :
अशोक लोहिया



