Home samachar आजाद चौक मुख्य गौशाला में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया...

आजाद चौक मुख्य गौशाला में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी पर्व…

49

गौशाला पिंजरापोल के अध्यक्ष खूबचंद पारख सहित सदस्यों ने किया गौवंश का विधिवत पूजन

राजनांदगांव (दावा)। आजाद चौक स्थित मुख्य गौशाला में गोपाष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौशाला पिंजरापोल के अध्यक्ष खूबचंद पारख एवं समिति के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गौवंश का पूजन-अर्चन किया गया। सदस्यों ने गौमाता को तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला अर्पित कर आरती उतारी तथा गौवंश के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और संरक्षण की मंगलकामना की।

गौसेवा धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक दायित्व भी
समारोह के दौरान गोपाष्टमी के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने इसी पावन दिन से गौचारण की शुरुआत की थी। भारतीय संस्कृति में गाय को माता का स्थान दिया गया है, जो समृद्धि, करुणा और पालन-पोषण की प्रतीक है। उपस्थित सभी सदस्यों ने गौसेवा को केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व बताते हुए गौवंश की रक्षा और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही समाज के हर वर्ग से गौसेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष खूबचंद पारख के साथ इन्दरचंद कोठारी, श्रीचंद कोचर, रिद्धकरण कोटडिया, पुरुषोत्तम गांधी, कानमल पारख, विनोद ढड्ढा, संतोष अग्रवाल, सुधीर (मीनू) जैन, सुंदरभाई ठक्कर, मनोज लड्ढा, हेमंत ओस्तवाल, मयंक अग्रवाल, ऋषभ नाहटा, गौरव पारख, हसमुख रायचा, अशोक कोटडिया, देवीशरण खंडेलवाल, विजय हरिहरणो, नेमीचंद जैन, गौतम नाहर, नरेश जेठवा, विनोद अग्रवाल, ओ.पी. शर्मा, विनोद श्रीरंगे, तोरण देवांगन, संतोष सेन, गोपाल साहू, रूपेश यादव, दिनेश साहू, नागेश साहू, धनंजय साहू, अमित ओसवाल और सुरेश चंद ओस्तवाल सहित बड़ी संख्या में गौसेवक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here