Home samachar पूर्णिमा स्नान के लिये मोहारा नदी में आवश्यक व्यवस्था करने महापौर ने...

पूर्णिमा स्नान के लिये मोहारा नदी में आवश्यक व्यवस्था करने महापौर ने दिये निर्देश : मधुसूदन…

8

मिट्टी का दीया जलाने व प्लास्टिक, डिस्पोजल के दीये नहीं जलाने श्रद्धालुओं से की अपील

राजनांदगांव (दावा)। महापौर मधुसूदन यादव ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी मेें प्रात: स्नान के लिए आवश्यक व्यवस्था करने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किये। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओ से अपील करते हुए कहा कि मिट्टी का दीया जलाये, प्रतिबंधित प्लास्टिक व डिस्पोजल के दीये न जलाए। महापौर श्री यादव ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी के पास मेला का आयोजन किया जाता है। साथ ही इसी दिन प्रात: लोगों के द्वारा पूजा अर्चना कर दीप दान किया जाता है। उन्होंने मोहारा नदी तथा मंदिरो के आस पास साफ-सफाई कर विद्युत व्यवस्था, महिलाओं के लिए चेजिंग रूम तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देशित किये, ताकि पूजा अर्चना में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

महापौर ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रात:कालीन नदी के पास पूजा अर्चना कर दीप दान किया जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुये कहा कि नदी में सुरक्षित रहकर स्नान करे, मिट्टी का दीया जलावे तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक व डिस्पोजल के दिये न जलाए, प्लास्टिक व डिस्पोजल दीये से गंदगी फैलती है तथा पर्यावरण के लिये भी नुकसानदायक है। उन्होंने 23, 24 व 25 नवंबर को तीन दिवसीय आयोजित मेले में दोपहर में घुमकर मेले का आनंद लेने एवं शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुप्त उठाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here