Home samachar गांजा तस्करी के मामले में मध्यप्रदेश के आरोपी को 3 साल का...

गांजा तस्करी के मामले में मध्यप्रदेश के आरोपी को 3 साल का सश्रम कारावास, ₹10 हजार का जुर्माना…

18

विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) डी.आर. देवांगन की अदालत ने सुनाया फैसला

विचारण के दौरान फरार हुए सह-आरोपी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी

राजनांदगांव। अवैध रूप से गांजा परिवहन और बिक्री करने के मामले में विशेष न्यायालय (एनडीपीएस एक्ट), राजनांदगांव ने कड़ा फैसला सुनाया है। पीठासीन न्यायाधीश श्री डी.आर. देवांगन ने अभियुक्त घासीराम राजपूत (49 वर्ष), निवासी ग्राम देहरीकला, जिला रायसेन (मध्यप्रदेश) को दोषी करार देते हुए 3 वर्ष के सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि जमा न करने पर अभियुक्त को 03 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। वहीं, मामले के विचारण के दौरान फरार हुए दूसरे आरोपी दीपक लोवंशी को फरार घोषित करते हुए उसके विरुद्ध स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

क्या था पूरा मामला?

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक (एनडीपीएस एक्ट) श्री महेश वर्मा ने बताया कि घटना 25 फरवरी 2021 की है। थाना बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी कार में दल्लीराजहरा से राजनांदगांव होते हुए मध्यप्रदेश की ओर अवैध रूप से गांजा लेकर बिक्री के लिए जा रहे हैं।

नाकाबंदी कर पकड़े गए थे आरोपी

सूचना के आधार पर बसंतपुर पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर नाकाबंदी की और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार व्यक्तियों ने अपना नाम घासीराम और चालक ने दीपक लोवंशी बताया। वाहन की डिक्की की जांच करने पर चार प्लास्टिक की थैलियों में रखा 8 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था। संपूर्ण विवेचना के बाद पुलिस द्वारा विशेष न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था, जिस पर सुनवाई पूरी करते हुए न्यायालय ने यह सजा सुनाई।

सौजन्य: महेश वर्मा

विशेष लोक अभियोजक (एनडीपीएस एक्ट)

राजनांदगांव (छ.ग.)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here