भाजपा ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 को स्वतंत्र कर सभी 09 क्षेत्र में उम्मीदवारो की घोषणा कर दी, 00 अब कांग्रेस खोलेगी अपने पत्ते, खैरागढ़ : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए केसीजी जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने की उम्मीदवरो की घोषणा।। नवगठित जिला पंचायत खैरागढ़ छुईखदान गंडई में 10 जिला पंचायत क्षेत्र है।।जिला भाजपा ने मंडल, जिला, संभाग चयन समिति की अनुसंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से केसीजी जिला भाजपा के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रभारी घम्मन साहू एवं जिला भाजपा अध्यक्ष बिशेसर साहू ने गुरुवार 30 जनवरी को खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला पंचायत चुनाव के लिए, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 को स्वतंत्र करते हुए, 09 क्षेत्र में उम्मीदवारो की घोषणा कर दी।। जिसमें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 स्वतंत्र, 02 अनारक्षित महिला ( पैलीमेटा) परमेश्वरी सिंहा पति कमलनारायण सिंहा,03 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला ( कटंगी ) प्रियंका ताम्रकार पति खम्महन ताम्रकार,04 अनारक्षित मुक्त (भुरभूसी) विक्रांत सिंह पिता सिध्दार्थ सिंह,05 अनारक्षित मुक्त (उदयपुर) ललित चोपड़ा पिता भीकमचंद चोपड़ा,06 अन्य पिछड़ा वर्ग (पांडादाह) दिनेश लाल वर्मा पिता सूर्य लाल वर्मा,07 अनारक्षित महिला ( मुढ़ीपार) लिमेश्वरी साहू पति हेमू साहू,08 अनुसूचित जाति महिला ( बाजार अतरिया) जमुना कुर्रे पति नरेश कुर्रे,09 अनारक्षित महिला ( जालबंधा) जयंत्री साहू पति मधूसुदन साहू,10 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला (ठेलकाडीह) भुनेश्वरी देवांगन को उम्मीदवार बनाया है।। उम्मीदवारो की घोषणा होते ही खैरागढ़ छुईखदान गंडई क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।। इसके बाद क्षेत्रवासियों को कांग्रेस के जिला पंचायत उम्मीदवारों की लिस्ट का इंतजार है।।



