Home छत्तीसगढ़ नेता नहीं बेटा बनकर करूंगा सेवा – निखिल

नेता नहीं बेटा बनकर करूंगा सेवा – निखिल

62
0

कांग्रेस प्रत्याशी निखिल द्विवेदी ने किया वार्ड क्रमांक 7 8 3 और 2 में किया जनसम्पर्क , माँगा आशीर्वाद

कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी निखिल द्विवेदी ने गुरूवार को वार्डों में निरंतर जनसम्पर्क कर जनता से आशीर्वाद माँगा । इस दौरान निखिल ने कहा कि मतदाताओं से कहा की आपका एक वोट शहर और वार्ड के भविष्य को नया स्वरूप प्रदान करेगा । इसलिए, 11 फरवरी को मतदान केंद्र पर जाएं और अपने अधिकार का सही उपयोग करें और कांग्रेस को वोट करें । निखिल ने कहा कि कांग्रेस के विजयी होने पर शहर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूँगा। बेटा भाई की तरह आपकी सेवा में हर पल हर क्षण आप सब मुझे अपने करीब पाएंगे । राजनांदगांव मेरी कर्म भूमि है यहाँ के दुख और सुख को मै अच्छी तरह समझता हूँ शहर के विकास के लिए कभी पीछे नहीं हटूँगा।
राजनांदगांव के सर्वांगीण विकास के लिए अच्छी स्वास्थ्य और बेहतर शिक्षा के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ,राजनांदगांव के विकास के लिए राजनांदगांव को मज़बूत शिक्षित और सक्षम बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशियों को पंजा छाप में बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाएं।
जनसंपर्क के दौरान मुख रूप से पूर्व महापौर हेमा देशमुख, सुदेश देशमुख , ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली , पार्षद प्रत्याशी सुरेंद्र देवांगन, पार्षद प्रत्याशी शैलेश थावरे,
पार्षद प्रत्याशी कु रीतिका बांजरे, पार्षद प्रत्याशी किसन सिन्हा, मधुकर बांजरे, अजय छेदैया, राकेश देवांगन,चेतन सिन्हा ,राहुल देवांगन ,सुधा गेदाम , मानवेन्द्र चकरवर्ती , शिवम गड़पायले,विकास सागर,सहित बढ़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here