वार्षिक श्राद्ध पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने 1 मिनट का मौन रख महापुरुषों के आदर्शों को किया याद
छुरिया/राजनांदगांव। स्थानीय रॉयल किड्स कॉन्वेंट छुरिया में संस्था की आशीर्वादक स्व. अन्नपूर्णा देवी सिंह एवं स्व. राजकुमार शंकर बहादुर सिंह के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर 1 मिनट का मौन धारण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर एवं प्रशासक संजय बहादुर सिंह तथा डायरेक्टर जन्मेजय बहादुर सिंह ने अपने विचार रखते हुए दोनों विभूतियों के सरल स्वभाव, समयबद्धता और कड़े अनुशासन को अपने जीवन में उतारकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं प्राचार्य गोपाल साहू एवं प्रधान पाठिका शारदा सिंह गौर ने उनके बताए उच्च आदर्शों का पालन करने और संस्था को एक परिवार मानकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की बात कही।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा डॉ. सविता जे. बी. सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, बोर्ड मेंबर्स सावंत बहादुर सिंह, श्रेयांश बहादुर सिंह, मनीषा सिंह, पूजा सिंह, इला सिंह, जानवी सिंह, एकेडमिक डायरेक्टर अभिषेक खंडेलवाल एवं बरसर डॉ. आई. के. वैष्णव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने उपस्थित रहकर उन्हें नमन किया।



