Home समाचार संगीत नगरी खैरागढ़ से सरहद पर तैनात जवानों के लिए भेजे गए...

संगीत नगरी खैरागढ़ से सरहद पर तैनात जवानों के लिए भेजे गए 3000 रक्षा सूत्र व संदेश पत्र…

15
0

ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान 2026: शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित राखियों से प्रकट किया देशप्रेम

(यतेन्द्र जीत सिंह ‘छोटू’ – ब्यूरो चीफ, खैरागढ़)

खैरागढ़। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सरहद पर तैनात देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में “ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र अभियान 2026” का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा निर्मित लगभग 3000 हस्तनिर्मित रक्षा सूत्र (राखियां) एवं शुभकामना संदेश पत्र गुरुवार, 6 अगस्त को सेना के पूर्व सिपाही महेंद्र सिंह राणा एवं उनके सहयोगियों को सौंपे गए, जो इन्हें सीमाओं पर तैनात सैनिकों तक पहुंचाएंगे।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा व जिला मुख्य आयुक्त भागवत शरण सिंह के निर्देशन तथा जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल साव व जिला सचिव कृष्ण कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय खैरागढ़ में संपन्न हुआ।

देशभक्ति के संकल्प के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित स्काउट्स, गाइड्स, रोवर, रेंजर, स्काउटर्स, गाइडर्स एवं पदाधिकारियों ने सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए राखी और संदेश पत्र एकत्रित कर उनके प्रति स्नेह प्रकट किया। वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान महज एक आयोजन नहीं, बल्कि देश की रक्षा में समर्पित सैनिकों के प्रति हर नागरिक के सम्मान, विश्वास और अटूट रिश्ते को दर्शाने का सशक्त माध्यम है।

शिक्षकों व पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिला आयुक्त (स्काउट) सह जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल साव, संयुक्त संचालक मनोहर लाल चंदेल, कन्या शाला के प्राचार्य कमलेश्वर सिंह, विकास खंड सचिव सुनील गुनी, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) धनुष सिन्हा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) विशाल ठाकुर, गाइडर नीलू सिंह, चंपा लाल साहू, सरस्वती बनते तथा एस्टर रॉबिनसन सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here