राजनांदगांव (दावा)। जिला भाजपा मंत्री व सोशल मीडिया प्रभारी गिन्नी चावला ने बजट पर कहा कि युवाओं में रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमिता को सशक्त बनाने के लिए स्टूडेंट सटार्ट-अप इनोवेशन पॉलिसी शुरू किए जाने को एक बेहतर कदम बताते हुए कहा कि इसका लाभ युवाओं को मिलेगा। उद्यमिताशिलता को प्रोत्साहन देने के दिशा में किए गए इस प्रावधान से युवावर्ग उद्यम की ओर अग्रसर होंगे। स्टूडेंट सटार्ट-अप इनोवेशन पॉलिसी के लिए इस बजट में 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सरकारी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी करने के लिये कुल प्रावधान स्टेट डेटा सेंटर 40 करोड़, श्वान- 18 करोड़ रु. एवं डिजिटल गवर्नेस – 9 करोड़ का प्रावधान सराहनीय है। वहीं हरिद्वार, पुरी, द्वारिका, श्रवणबेलगोला, सारनाथ, शबरीमाला, वैष्णोदेवी, स्वर्णमंदिर इत्यादि धार्मिक स्थानों की यात्रा के लिए तीर्थ यात्रा योजना में कुल प्रावधान 15 करोड़ रख गया है। गिन्नी चावला ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में विकास ट्रैक पर आ गया है और ट्रिपल इंजन की सरकार इसे तेजी से गति दे रही है। बजट प्रावधानों से यह गति और बढ़ेगी।



