Home छत्तीसगढ़ स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जायेगा छत्तीसगढ़ बजट-लक्ष्मीनारायण गुप्ता

स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जायेगा छत्तीसगढ़ बजट-लक्ष्मीनारायण गुप्ता

89
0

वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश का यह बजट खुशहाल प्रदेश बनाने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होगा। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट इतिहास के पन्नों मेें स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जावेगा। छत्तीसगढ़ का यह बजट आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को रोजगार की दिशा पर आगे बढऩे वाला बजट है, यह बजट छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधा को आगे ले जाने वाला बजट है, यह बजट छत्तीसगढ़ को सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने वाला बजट है।
श्री गुप्ता ने आगे बताया कि 20000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की घोषणा करना युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए महत्वपूर्ण होगा, साथ ही 12 नर्सिंग कॉलेज एवं 6 फिजियोथैरेपी कॉलेज खुलने से युवाओं को अनेक रोजगार के अवसर से मिलने वाले हैं। इसी तरह महतारी वंदन में 5500 करोड़ का प्रावधान करना एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसने हमारी बहनों को बहुत लाभ होगा।
००००००००००००००००००००००००

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here