Home छत्तीसगढ़ हनुमान जन्मोत्सव पर निकालेंगे मोटर साइकिल रैली, शोभायात्रा 0 11 व 12...

हनुमान जन्मोत्सव पर निकालेंगे मोटर साइकिल रैली, शोभायात्रा 0 11 व 12 अप्रैल को दो दिवसीय होंगे आयोजन…

85
0

राजनांदगांव। श्रीहनुमान जयंती आयोजन समिति के द्वारा इस वर्ष भी दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 11 और 12 अप्रैल को आयोजित महोत्सव के लिए समिति के पदाधिकारी, सदस्य, आमजन जोर-शोर से जुट गए हैं। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के तहत पहले दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे भव्य मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी। यह मोटर साइकिल रैली शहर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण करते हुए पुनः आयोजन स्थल म्युनिसिपल स्कूल ग्राउंड पहुंचेगी।

महोत्सव के दूसरे िदन शनिवार को दोपहर 3 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस आयोजन स्थल पहुंचेगी। यहां भक्तों को प्रसादी वितरण किया जाएगा। महोत्सव के तहत शनिवार को निकलने वाली शोभायात्रा में हनुमानजी की भव्य झांकी, बैंड बाजा, डीजे, धुमाल, अखाड़ा, राऊत नृत्य, पंथी नृत्य, आदिवासी नृत्य, जस झांकी मंडली के साथ ही प्रसिद्ध भजन मंडलियों की प्रस्तुतियां होगी। बताया गया कि महोत्सव की शुरुआत साल 2013 में की गई थी। यह महोत्सव श्रद्धालु भक्तों के सहयोग से साल-दर-साल विशाल हो रहा है।

आयोजन समिति ने प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शहर के समस्त श्रद्धालु-भक्तों, समाज सेवी संस्थाओं, सेवा पंडाल लगाने वाले समितियां के पदाधिकारी, माताओं, बहनों, पुरुष, युवा, बुजुर्गों को अधिक से अधिक संख्या में उक्त आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here