Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : विद्यार्थियों की सफलता से शिक्षकों को अपार खुशी होती है...

राजनांदगांव : विद्यार्थियों की सफलता से शिक्षकों को अपार खुशी होती है – डॉ अमिता बख़्शी…

46
0

राजनांदगांव | शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के हिंदी विभाग में एम ए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। प्राचार्य डॉ सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन और प्रभारी प्राचार्य डॉ अमिता बख़्शी की उपस्थिति में एम ए पूर्व के विद्यार्थियों ने अपने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी। इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ शंकर मुनि राय सहित विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ बी एन जागृत, डॉ प्रवीण कुमार साहू और जनभागीदारी प्राध्यापक डॉ नीलम तिवारी, गायत्री साहू, वीरेंद्र कुमार साहू और कौशिक लाल बिंशि उपस्थित थे।विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ अमिता बख़्शी ने कहा कि जो विद्यार्थी यहां से विदा हो रहे हैं, उनकी अगली परीक्षा एक स्वस्थ नागरिक के रूप में व्यावहारिक रूप से होगी। उन्होंने जो कुछ यहां अर्जित किया है उसके अनुसार उन्हें अपने भविष्य को संवारने का प्रयास करना चाहिए। विद्यार्थियों की सफलता से हम शिक्षकों को अपार खुशी होती है।विभागाध्यक्ष डॉ शंकर मुनि राय ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे आज के बाद ये सभी हमारे विभाग के एलुमनी सूची में दर्ज हो जाएंगे। हम आपको जीवन में नया और आदर्श कार्य करने के लिए विदा कर रहे हैं।डॉ बी एन जागृत ने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा समयबद्ध तरीके से काम करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। कक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी अपना बहुत कुछ गंवा देते हैं। डॉ प्रवीण कुमार साहू ने कहा कि यहां से विदा होने के बाद भी आप हमारे विभाग से जुड़े रहेंगे।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उपहार भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन एम ए हिंदी पूर्व की छात्रा यामिनी और डौली साहू ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here