Home समाचार पशु तस्करों के हौसले बुलंद, पुलिस प्रशासन मौन- छन्नी चंदू साहू…

पशु तस्करों के हौसले बुलंद, पुलिस प्रशासन मौन- छन्नी चंदू साहू…

127
0

छुरिया (दावा)। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार के कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के थानों की पुलिस प्रशासन के कार्यो पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि पशु तस्करी पर पुलिस रोक नहीं लगा पा रही है। डोंगरगांव से छुरिया, चिचोला से छुरिया, डोंगरगांव से गैंदाटोला के रास्ते से होकर जंगल पार कर महाराष्ट्र की ओर पशु तस्करों का वाहन थाना चौकी के सामने से निकले जा रहे हैं और पुलिस मुंह तांकते बैठे हुए है। पूर्व विधायक ने आगे कहा कि सनातन की दुहाई देने वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के राज में गौ माता ही सुरक्षित नहीं है। बेखौफ होकर पशु तस्कर दिनदहाड़े भरी दोपहरी में खुलेआम पशु तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। विगत दिनों दोपहर 2 बजे पूर्व विधायक अपने क्षेत्र के प्रवास के दौरान पाया कि भरी दोपहरी में डोंगरगांव से छुरिया मार्ग में कू्ररतापूर्वक पशुओं से भरी पिकअप वाहन को देख तत्काल थाना प्रभारी छुरिया एवं गैंदाटोला को इस संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही गुजरने वाली संबंधित मार्ग पर नाकेबंदी कर गाड़ी पकडऩे को कहां गया, किंतु दोनों थानों को गाड़ी हाथ ना लगी। इससे साफ समझा जा सकता है कि प्रशासन कितनी मुस्तैद है। पूर्व विधायक ने आगे कहा कि थाना प्रभारी को इतना क्लू देने के बावजूद भी गाड़ी को ना पकड़ पाना पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठता है। कही ये तो नहीं तस्करों को पुलिस का खुला संरक्षण प्राप्त है। वहीं एक तरफ पुलिस प्रशासन गरीब जनता से वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली को अंजाम दिया जाता है। वही एक तरफ अवैध कामों में संलिप्त असामाजिक तत्वों को खुला संरक्षण प्राप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here