Home छत्तीसगढ़ भीषण गर्मी में आग लगने की घटनाएं बढ़ी, फैक्ट्री व घर में...

भीषण गर्मी में आग लगने की घटनाएं बढ़ी, फैक्ट्री व घर में लगी आग, बाइक सहित लाखों के सामान जल कर स्वाहा…

133
0

राजनांदगांव (दावा)। इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। हालांकि बीच-बीच में बारिश की फूहारे राहत दे जा रही है, लेकिन गर्मी के कहर में कोई कमी नहीं आई है। इससे आग लगने की घटनाएं बढ़ गई है। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातराई स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई। वहीं खैरागढ़ क्षेत्र के ग्राम खम्हारडीह में बिजली के तार टूटने से पैरावट में भीषण आग लग गई। इसी तरह वनांचल क्षेत्र के ग्राम ठाकुरटोला में रविवार की सुबह भीषण आग लग गई। इसमें गोपी यादव का घर व घर में रखे पूरा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आने से दो मोटर सायकल भी धूं-धूंकर स्वाहा हो गया। ग्रामीणों की मदद से इस आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया।
बताया जाता है कि गोपी यादव के घर लडक़ी की शादी थी। ग्राम कातलवाही से पारिवारिक लोग चौथिया से देर रात लौटे थे और सभी गहरी नींद में सोए हुए थे। सुबह अचानक 5 बजे के आसपास उन्हें आग की गर्मी से आंखें खुली। आग लगने की जानकारी होते ही उन लोगों ने बड़ी मुश्किल से बच्चों व महिलाओं को बाहर निकाला। आगजनी की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्मन ताम्रकार घटना स्थल पर पहुंचे और पीडि़तों से जानकारी लेकर एसडीएम से मुआवजे के संबंध में चर्चा की।
बिजली के तार टूटने से लगी आग
बता दें कि इन दिनों भीषण गर्मी का कहर बना हुआ है। साथ ही हवा- तूफान का दौर भी जारी है। खैरागढ़ क्षेत्र के ग्राम खम्हारडीह में हवा-तूफान के चलते पेड़ की डालियां बिजली के तार से टकरा गई। जिससे तार आपस में टकराकर पैराशूट में जा गिरा। तार से निकली चिंगारी ने पैराशूट को आग की चपेट में ले लिया। इससे सरपंच छत्रपाल सिंह चौधरी का पैरावट धूं-धूं कर जल उठा। इस आगजनी से 16 ट्राली से अधिक का पैरा जलकर खाक हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंची दमकल वाहन द्वारा आग बुझाने में काफी मददगार साबित हुआ। वहीं ग्रामीणो की मदद से भी आगे को आसपास फैलने से रोक लिया गया। जिससे बड़ी घटना टल गई।
झोला बनाने की फैक्ट्री में लगी आग
सोमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रसमड़ा व जोरातराई स्थित एक झोला बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। इससे फैक्ट्री मालिक की लाखों रुपए की नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो रसमड़ा व जोरातराई के आसपास स्थित फैक्ट्री मारुति धान ओवन फैब्रिक प्रा.लि. में शनिवार को अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। इस आगजनी से फैक्ट्री में रखे करोड़ों रुपए के फैब्रिक रोल और तैयार माल जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के लोगों ने लगभग एक घंटे की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक प्रतीक जैन के अनुसार आगजनी की इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाहा हो गया। सोमनी पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here