राजनांदगांव (दावा)। पुलिस विभाग में पदस्थ अंजू सिंह ने राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपना श्रैष्ठ प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। यही नहीं अंजू सिंह उक्त प्रतियोगिता में स्ट्रांग वूमन आफ छत्तीसगढ़ का भी खिताब हासिल किया है। अंजू की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बताया जाता है कि इंडियन पॉवरलिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग कॉम्पिटिशन चैंपियनशिप का आयोजन 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक खुर्सीपार भिलाई में आयोजित किया गया। जिसमे राज्यभर के विभिन्न जिलों से लगभग 400 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में राजनांदगांव पुलिस विभाग से राकेश सिंह, सहायक सेनानी 8वी वाहिनी तथा महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह, महिला थाना राजनांदगांव के द्वारा प्रशिक्षित खिलाडिय़ों द्वारा विभिन्न आयु वर्ग/वजन वर्ग में बेहतर प्रदर्शन कर मैडल हासिल किया। महिला प्र.आर. अंजू सिंह ने स्वयं भी प्रतियोगिता में भाग लेकर सीनियर तथा मास्टर दोनों वर्गो में गोल्ड मेडल हासिल कर स्ट्रांग वूमन आफ छत्तीसगढ़ का खिताब भी हासिल किया।
बता दें कि सहायक सेनानी राकेश सिंह व महिला प्र.आर. अंजू सिंह विगत 10 वर्षों से इस खेल से जुड़े हुए हैं तथा पुलिस के कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए स्वयं इस खेल का अभ्यास करते हैं। साथ ही जिले के खिलाडिय़ों को भी प्रशिक्षण देते हैं। उनके द्वारा प्रशिक्षित खिलाडिय़ों में से सरिता मंडावी 63 किग्रा वजन समूह में सिल्वर मेडल, रागिनी साहू 76 किग्रा वजन समूह में सिल्वर मेडल, जितेश साहू 66 किग्रा वजन समूह में गोल्ड मेडल, देवांश 93 वजन समूह में सिल्वर मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया हैं। साथ ही आदित्य साहू ने 74 किग्रा वजन समूह में बेहतर प्रदर्शन किया। इन सभी खिलाडिय़ों की इस विशिष्ट उपलब्धि पर राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य द्वारा सभी खिलाडिय़ों का अपने कार्यालय में सम्मानित किया गया तथा उन्हें उनके उज्जवल भविष्य और खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर बॉडीटेक जिम के संचालक अमित अजमानी व श्रीमति रुचिका अजमानी उपस्थित थे।



