Home छत्तीसगढ़ विकल्प तिवारी का भारतीय क्रिकेट टीम अंडर-19 में चयन…

विकल्प तिवारी का भारतीय क्रिकेट टीम अंडर-19 में चयन…

95
0
????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

राजनांदगांव (दावा)। अगले महीने इंग्लैंड जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम (अंडर-19) में शहर के विकल्प तिवारी का चयन आल इंडिया जूनियर सलेक्शन कमेटी ने किया है। इस दौरे हेतु 23 मई से 18 जून तक बेंगलुरु में एक हाई परफार्मेंस कैंप होने जा रहा है। बीसीसीआई के क्रिकेट हेड वीवीएस लक्ष्मण ने इस बाबत एक पत्र छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को लिखकर विकल्प तिवारी को 22 मई तक कैंप में शामिल होने की सूचना दी है। भारतीय टीम के अंडर-19 टीम के गठन हेतु विगत दिनों विकल्प तिवारी का चयन एनसीए में कैंप हेतु हुआ था। लगभग 45 दिनों तक चले इस कैंप में प्रदर्शन के आधार पर इस दौरे हेतु खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। विकल्प तिवारी ने बहुत ही कम उम्र से राज्य एवं बीसीसीआई द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम में अपने चयन के दावे को पुख्ता कर लिया था। बीसीसीआई ने इस दौरे हेतु विकल्प तिवारी को जरूरी दस्तावेज एवं विसा संबंधित औपचारिकताओं को पूरा करने का निर्देश दिया है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कोठारी, सचिव योगेश बागड़ी एवं समस्त पदाधिकारी, सदस्यों ने राजनांदगांव के लिए यह अत्यंत ही गौरव का विषय बताते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here