शहर को करोड़ों की सौगात देते हुए डॉ. सिंह ने फिल्मी स्टाइल में कहीं यह बात
राजनांदगांव । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गुरुवार को मीडिया के साथ खुलकर बात करते हुए जो फिल्मी स्टाइल में अपनी बात कही इससे लोग उसके कायल हो गए और उनकी हरेक बात पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।
बता दें कि गुरुवार 22 मई को नगर पालिक निगम के अंतर्गत लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। इस दौर भारी संख्या में लोगों की भीड़ के बीच डॉ. सिह ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि राजनांदगांव का मौसम बदल रहा है। राजनांदगांव में विकास के नए आयाम और नए दरवाजे खुल रहे हैं। तीस करोड़ किसानों के भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम, सामान्य पुलिस के शिक्षकों की भर्ती के लिए, आइपीएस के लिए जिस लेबल के जा सकते है, नालंदा परिसर में इंटरनेट से कनेक्टेड यहां 50 कम्प्यूटर रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज 11 करोड़ 18 लाख के नालंदा परिसर, नगर पालिक निगम राजनांदगांव के 86 करोड़ के मूलभूत कामों के दरवाजे खुल रहे हैं। जो न ई पीढ़ी के निर्माण के लिए काम का सेंटर बन रहा है।
मानव मंदिर 24 घंटे चलता है, बंद नहीं होता
डॉ. सिंह ने नगर से संबंधित एक ऐसी बात कहकर लोगों के चेहरे में खुशी ला दी, जिस पर खूब तालियां भी बजी। डॉ. सिंह ने राजनांदगांव को दिए जा रहे उपरोक्त सौगात को शहर के सुप्रसिद्ध होटल मानव मंदिर से जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह मानव मंदिर 24 घंटे चलता है, बंद नहीं होता, उसी तरह इस करोड़ों रुपए के सौगात का कोई दरवाजा नहीं है भाई।
यह हजारों युवकों के जीवन में परिवर्तन ला सकता है
डॉ. सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि प्रदेश में 15 साल मुख्यमंत्री रहते हुए या विधानसभा अध्यक्ष रहते एक-दो काम मुझे हमेशा रात में सोते समय याद रहते हैं। जिसमें से एक है मेडिकल कॉलेज हास्पीटल, दूसरा स्टेडियम और तीसरा याद रहेगा नालंदा परिसर।
15 सालों में से अन्य सहित यह बेहतर काम
डॉ. सिंह ने कहा कि मैं इस प्रोजेक्ट को इतना महत्वपूर्ण मानता हूं, यदि जो 15 साल में कुछ बेहतर किया है तो यह है। उन्होंने कहा कि नाली- सडक़ के काम तो होते रहते हैं। आने वाले पीढिय़ों के लिए जो काम हुआ है वह नालंदा परिसर है। इसके लिए आपकी पीढ़ी याद करेगी कि आपके जमाने के समय में लोगों को यह भेंट किया है। आप लोगों ने जो आने वाली पीढ़ी को जो सौगात दी है वह पीढ़ी धन्यवाद देगी जो यहां बैठी हुई है। क्षेत्र के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह के इस गरिमामयी संबोधन ने लोगों का दिल जीत लिया और लोगों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर जिले के सांसद संतोष पाण्डे, महापौर मधुसूदन यादव जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, शिव वर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व भाजपा नेता उपस्थित थे।



