Home छत्तीसगढ़ पति-पत्नी गिरफ्तार : आरोपियों ने अश्लील विडियो बनाकर वसूले 2 करोड़ रुपये…

पति-पत्नी गिरफ्तार : आरोपियों ने अश्लील विडियो बनाकर वसूले 2 करोड़ रुपये…

29
0

दुर्ग (दावा)। जिले के वैशाली नगर में पुलिस ने अश्लील विडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने लोगों को ब्लैकमेल कर लगभग 2 करोड़ रुपये वसूले थे। आरोपी पति-पत्नि से ब्लैकमेलिंग एवं एक्सटॉर्सन से वसूले गए लगभग 1 करोड़ 65 लाख 22 सौ रूप्ये का सामान बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 13 जून को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी निलिमा यादव उर्फ नीलम लहरे और उसका पति आनंद द्वारा प्रार्थी का अश्लील विडियो बनाया लिया है। प्रार्थी के परिजनों एवं अन्य लोगों को भेजकर बदनाम करने की धमकी देकर, ब्लेकमेलिंग कर प्रार्थी से करोड़ों रूपये वसूला गया है। साथ ही बड़ी रकम की माँग की जा रही है। प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत अनुबंध पत्र तथा मोबाईल चैट तथा वाईस रिकाडिंग के आधार प्रथम दृष्टया आरोपी नीलिमा लहरे एंव उसके पति आनंद के विरूद्ध धारा 308(2), 351(2), 61 (2) बीएनएस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना वैशाली नगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी निलिमा उर्फ निलम लहरे एवं उसके पति आनंद की पता तलाश किया जाकर आरोपीगणों को हिरासत में लिया जाकर पूछताछ किया गया पूछताछ पर आरोपी नीलिमा द्वारा अपने पति के साथ मिलकर प्रार्थी का अश्लील वीडियो बनाकर षडय़ंत्र पूर्वक ब्लैकमेलिंग कर प्रार्थी से करोड़ों रूपये वसूलना स्वीकार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here