राजनांदगांव (दावा)। बसंतपुर पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में अवैध गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस ने उसके पास से लगभग 35 किलो गांजा की बरामदगी की है।
बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि उक्त तस्कर चोरी का भी आदतन आरोपी है, इसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। उन्होंने गांजा तस्करी प्रकरण के एक अन्य महिला आरोपी को फरार बताया, जिसकी गिरफ्तारी शेष है। गांजा तस्करी के आरोपी मिलन कुमार मोहबे पिता राजकुमार मोहबे उम्र 27 साल निवासी पुरानी कांशीराम नगर वार्ड नं. 39 शीतला मंदिर के पास तेलीबांधा रायपुर बताया गया।
गांजा बेचने ग्राहक तलाश कर रहा था आरोपी
श्री साहू ने बताया कि इसी के तहत 18 जून को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई, कि बर्फानी मंदिर के सामने जी.ई. रोड बस सर्विस के पास एक व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है, सूचना की तस्दीकी एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु हमराह स्टॉफ के मौका पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर पकड़े।
आरोपी के पास रखे पीला रंग के प्लाटिक बोरी एवं एक पिस्ता ग्रीन रंग के सूटकेश एवं एक हरे रंग के सूटकेश के अंदर मादक पदार्थ गांजा कुल मात्रा 34.750 कि.ग्रा. किमती 3,50,000 हजार रूपये मिला जिसे आरोपियों के कब्जे से जप्त कर कब्जे में लिया गया। आरोपी ने पूछताछ पर बताया महिला के साथ रायपुर से पुणे मादक पदार्थ गांजा ले जाना स्वीकार किया। वह बर्फानी आश्रम के पास दूसरे बस का इंतजार कर रहा था, उसी दौरान मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी का कृत्य नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध सबूत पाये जाने से मौके पर उसे गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया। मामले में एक अन्य महिला आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया है। आरोपी को नारकोटिक्स एक्ट के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



