साधु भगवन्तों का सन सिटी मंगल प्रवेश 27 जून को
संस्कारधानी में चातुर्मास हेतु पधार रहे साधु भगवन्तों का तीन दिवसीय सन सिटी परिवार में मंगल प्रवेश 27 जून को शाम 4 बजे होगा,
कैलाश नगर कांकरिया परिवार से विहार कर संत मुनि जी शाम 4 बजे यहां पधारेंगे।
इनमें प्रमुख रूप से प.पू. विनय कुशल मुनि जी गणि,
प.पू.नंदीषे
ण मुनि जी,पन्यास प्रवर वीरभद्र मुनि जी, म.सा. भव्य मुनि जी,सोमभद मुनि जी, सुहस्ती भद्र मुनि जी, प.पू.हंसभद्र बाल मुनि जी हैं।
इनमें से दो वर्ष पूर्व विराग मुनि जी ने 171 उपवास किए हैं तथा एक माह पूर्व बाल मुनि जी दीक्षित हुए हैं।
इस पावन कार्यक्रम हेतु सन सिटी के योगा शेड में भव्य तैयारी की जा रही है, जहां रोज सुबह 9 से 10 बजे तक साधु भगवन्तों का प्रवचन व्याख्यान होगा।
संत मुनि जी का सन सिटी में निवास सुभाष कांकरिया जी के B – 23 में होगा।
कार्यक्रम की पूरी तैयारी आयोजन समिति के संयोजक मिश्रीलाल गोलछा, रमेश ललवानी अध्यक्ष श्री तीर्थंकर समोसरण जिनालय,आनंद चोपड़ा अध्यक्ष,दिलीप गोलछा सचिव महावीर सन सिटी,विनोद बोहरा चेयरमैन महावीर ग्रुप एवं समाज के सभी वरिष्ठजनों केr मार्गदर्शन में चल रही है।
सन सिटी परिवार ने सभी से अनुरोध किया है आप सभी पधार रहे साधु भगवन्तों का दर्शन लाभ लेने अवश्य पधारें।
▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️▪️



