Home छत्तीसगढ़ नहीं रहे हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द दुबे: हार्ट अटैक से हुआ...

नहीं रहे हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द दुबे: हार्ट अटैक से हुआ निधन….

143
0

छत्तीसगढ़ी के हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द दुबे का गुरुवार को निधन हो गया है। इलाज के दौरान उन्होंने ACI में अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।;

रायपुर। छत्तीसगढ़ी के हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द दुबे का गुरुवार को निधन हो गया है। इलाज के दौरान उन्होंने ACI में अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया।

नहीं रहे कवि सुरेंद्र दुबे: पद्मश्री सुरेंद्र दुबे एक शानदार व्यंग्यकार, लेखक और हास्य कवि थे. हिंदी साहित्य में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें काका हाथरसी सम्मान भी मिला. सुरेंद्र दुबे ने 5 किताबें लिखी हैं. मंच और टीवी शो में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. वह छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के पहले सचिव थे.

कौन थे पद्मश्री सुरेंद्र दुबे: हास्य और व्यंग्य के जरिये वर्तमान परिदृष्य पर चुटीले प्रहार करने के लिए जाने जाते थे. पद्मश्री सुरेंद्र दुबे पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक थे. पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुआ था. पद्मश्री सुरेंद्र दुबे ने पांच किताबें लिखी हैं. वह कई मंचो और टेलीविजन शो में शामिल हुए. भारत सरकार द्वारा 2010 में, देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here