Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव: रेत उत्खनन के एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, रिमांड...

राजनांदगांव: रेत उत्खनन के एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, रिमांड में भेजा गया जेल….

51
0

आरोपी से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

राजनांदगांव (दावा)। शहर के ग्रामीण वार्ड मोहड़ में गत दिनों हुई अवैध रेत उत्खनन व गोलीबारी की घटना के एक और आरोपी पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी कृष्णा उर्फ गोलू गुर्जर उम्र 24,वर्ष को पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर से पकड़ लाया है। आरोपी के पास से देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफतार कर न्यायालय के समक्ष न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बता दें कि बसंतपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों घटी अवैध रेत उत्खनन व फायरिंग की घटना के संबंध में थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि गत 11 जून की देर शाम लगभग 7:00 से 7:30 बजे के बीच ग्राम मोहड नदी में अवैध तरीके से रेत निकालने के लिए रैम्प निर्माण के लिए जेसीबी चालक पहुॅचा था। जिसे रोकने के लिए कुछ ग्रामीण घटना स्थल पर पहुचे जहां कार में सवार 7-8 लोग उतर कर ग्रामीणो से मारपीट करते हुए फायरिंग किये थे की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर मे विभिन्न धाराओं के सहित 25, 27 आर्मस एक्ट एवं मायनिंग एक्ट की धारा 21 कायम कर विवेचना मे लिया गया है।

श्री साहू ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश व मार्गदर्शन में स्वयं उनके सहित सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, थाना प्रभारी घुमका बसंत बघेल, सायबर सेल उप निरीक्षक कैलाश मरई एवं ओ.पी. चिखली प्रभारी उमेश बघेल की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी एवं उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग जगह इनके विभिन्न ठिकाने उत्तर प्रदेश झॉसी, नागपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना आदि जगहों में दबिश दे रही थी। विवेचना के दौरान पूर्व में आरोपी जेसीबी चालक भगवति निषाद पिता परदेशी,वार्ड पार्षद संजय रजक पिता शंकर लाल रजक, अभिनव तिवारी पिता केशर तिवारी सोमनी, मध्यप्रदेश ग्वालियर क्षेत्र के अतुल सिंह तोमर पिता अमोल सिंह तोमर, जितेन्द्र नारौलिया पिता जवाहर शर्मा, अमन सिंह परिहार पिता सुनील सिंह परिहार, अभय सिंह तोमर पिता अमोल सिंह तोमर को भोपाल को गिरफ्तार कर तथा राजनांदगांव लाकर न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के गिरफ्त में आया आरोपी
पुलिस टीम द्वारा मध्यप्रदेश क्षेत्र से गिरफ्तार कर के लाए गए फरार आरोपी के संबंध में प्रेस वार्ता कर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि उक्त प्रकरण के विवेचना के दौरान प्रकरण के अन्य फरार आरोपी की पतासाजी गठित टीम द्वारा की जा रही थी। इस दौरान घटना में संलिप्त आरोपी कृष्णा उर्फ गोलू गुर्जर उर्फ गोलू दनगस पिता हरेन्द्र गुर्जर उम्र 24 साल निवासी डी.डी. नगर शताब्दीपुरम थाना महराजपुर जिला ग्वालियर मप्र को ग्वालियर से हिरासत में लेकर राजनांदगांव लाया गया। आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने जुर्म करना स्वीकार किया।

प्रकरण के अन्य आरोपियों को धर दबोचने जुटी हुई है पुलिस
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग देशी कट्टा एवं 1 नग जिंदा कारतूत तथा महिन्द्रा एक्सयूव्ही 300 क्रमांक एमपी 33/सी 9084 जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि प्रकरण केस के आरोपी कृष्णा गुर्जर आदतन बदमाश प्रवृत्ति का है, जिसके विरूद्व मध्यप्रदेश में पूर्व से बहुत से अपराध पंजीबद्व है। बताया जाता है उक्त प्रकरण के अन्य आरोपियों को धर दबोचने के लिए अलग-अलग लगी पुलिस टीम मामले से संबंधित संजय सिंह बघेल व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सरगर्मी से पता तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here