Home छत्तीसगढ़ राजनांदगगांव: ‘कठिन नहीं, सही मार्गदर्शन चाहिए, ‘आईएएस टॉपर्स से मिलिए’ कार्यक्रम का...

राजनांदगगांव: ‘कठिन नहीं, सही मार्गदर्शन चाहिए, ‘आईएएस टॉपर्स से मिलिए’ कार्यक्रम का 4 जुलाई को होगा आयोजन…

67
0

० भारतीय प्रशासनिक सेवा 2024 में चयनित अभ्यर्थी देंगे युवाओं को सही मार्गदर्शन
० कलेक्टर ने जिले के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की

राजनांदगगांव (दावा)। युवाओं को भारतीय लोक सेवा आयोग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा के लिए सही मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल की गई है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशन में यूपीएससी एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अध्ययन के स्तर, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं तैयारी के लिए युवाओं को लाभान्वित करने हेतु ‘कठिन नहीं, सही मार्गदर्शन चाहिए-आईएएस टॉपर्स से मिलिए’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन 4 जुलाई को सुबह 11.30 बजे से पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में किया गया है। कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2024 में चयनित आकश गर्ग, आदित्य विक्रम, सुश्री पूर्वा अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अंकित धबानी द्वारा जिले के युवाओं को अध्ययन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे नेजिले के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं एवं विद्यालयों व महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here