० महापौर मधुसूदन की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक आहुत
० जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पालना कार्यकर्ता नियुक्ति की दी गई स्वीकृति
राजनंादगांव (दावा)। महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत व सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ देने, जाति प्रमाण पत्र बनाने, आगंनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की नियुक्ति के अलावा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर स्वीकृति प्रदान की गई।
महापौर ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान किये जाने की स्वीकृति तथा लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र आवेदनों की अनुशंसा सहित स्वीकृति हेतु सामान्य सभा को अग्रेषित किया गया। साथ ही आगंनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका एवं पालना केन्द्रों में पालना कार्यकर्ता के नियुक्ति के प्रकरण को स्वीकृति प्रदान की गयी। जाति प्रमाण बनाए जाने के प्रकरणों पर भी अनुशंसा की गई। इसके अलावा दुकानों के नामांत्रण एवं लीज अवधि में वृद्धि किये जाने की स्वीकृति सहित अन्य विभागीय विषयों पर स्वीकृति प्रदान की गई।
महापौर ने बताया कि शहर के प्रमुख उद्यानों के रख-रखाव एवं उसका संधारण का जिम्मा निजी संस्थाओं को देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि शहर में राज्य प्रवर्तित तथा अमृत मिशन योजनांतर्गत अनेक उद्यानों का निर्माण किया गया है, जो पुराने होने के कारण मरम्मत व संधारण की आवश्यकता है। उक्त उद्यानों के रख-रखाव एवं संधारण के लिए निजी संस्थाओं को देने का निर्णय लिया गया है। जिससे उद्यान अपने मूर्तरूप में रहे। बैठक मेें महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, सुनील साहू, राजेश जैन रानू, श्रीमती बिना धु्रव, शैंकी बग्गा, श्रीमती केवरा विजय राय, आलोक श्रोती, श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, डीलेश्वर प्रसाद साहू एवं राजा माखीजा सहित निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता यू.के. रामटेके, संजय वर्मा व दीपक खाण्डे, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, प्र. सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा व वसीम खान, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक नारायण यादव सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।



