Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव: शहर में ‘राम रसोई’ का शुभारंभ, पहले दिन 750 लोगों ने...

राजनांदगांव: शहर में ‘राम रसोई’ का शुभारंभ, पहले दिन 750 लोगों ने किया मुफ्त भोजन….

154
0

राजनांदगांव (दावा)। संस्कारधानी नगरी राजनांदगांव में सोमवार को ‘राम रसोई’ भोजन योजना का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्देश्य लोगों को भरपेट और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना है। शहर के महावीर चौक, बसंतपुर मंडी, और जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट के सामने ये तीन केंद्र शुरू किए गए हैं। योजना के पहले दिन 750 लोगों ने मुफ्त में भरपेट भोजन का आनंद लिया। यह योजना दुर्ग की श्री राधा-कृष्ण मंदिर समिति द्वारा संचालित की जा रही है। जिसने पिछले 13 महीनों से दुर्ग में सफलतापूर्वक ‘राम रसोई’ का संचालन किया है। उम्मीद की जा रही है कि राजनांदगांव में यह ‘राम रसोई’ पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘गढ़ कलेवा’ का स्थान लेगी।
गुणवत्तापूर्ण भोजन 20 रूपए में उपलब्ध
श्री राधा-कृष्ण मंदिर समिति द्वारा संचालित यह योजना मात्र 20 रूपए में गरमा-गरम और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराएगी। समिति का दावा है कि भोजन की शुद्धता और उत्तम गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है। सोमवार को महावीर चौक स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास जैसे ही ‘राम रसोई’ खुली, लोग बड़ी संख्या में भोजन करने के लिए उमड़ पड़े। पहले दिन भोजन करने वाले लोगों ने बताया कि ‘राम रसोई’ का भोजन स्वादिष्ट और आत्मा को तृप्त करने वाला है। पहले दिन तीनों केंद्रों पर लगभग 750 लोगों को मुफ्त भोजन कराया गया। हालांकि, आज मंगलवार से भरपेट भोजन के लिए २0 रूपए का भुगतान करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here