Home छत्तीसगढ़ मोहड़ गोलीकांड के मुख्य आरोपी संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस...

मोहड़ गोलीकांड के मुख्य आरोपी संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने बसंतपुर थाने में बोला हल्ला…

32
0

राजनांदगांव (दावा)। मोहड़ वार्ड नं. 49 में विगत डेढ़ माह पूर्व रेत माफियाओं द्वारा निर्दोष ग्रामीणों पर मारपीट व बंदूक की नोक पर वारदात को अंजाम दिया था। प्रदेश के गृहमंत्री का प्रभार व वीआईपी जिला कहलाने वाला राजनांदगांव संस्कारधानी कलंकित हो गई। जिसको लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज स्वयं मोहड़ आकर घटनास्थल पर जाकर पीडि़तों एवं मोहड़ के नागरिकों से मिलकर चर्चा की थी। आठ दिन के अंदर मुख्य आरोपी संजय सिंह सहित सभी की गिरफ्तारी की मांग की थी। गिरफ्तार नहीं होने पर थाना घेराव के निर्देश दिए थे, शहर कांग्रेस द्वारा इस बाबत प्रशासन को पत्र भी दिया गया था लगातार घटना में संलिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते आ रहा है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी हुई थी। इसके बावजूद अब तक मुख्य आरोपी भाजपा पदाधिकारी संजय सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जिसको लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में गुरूवार 24 जुलाई को सैकड़ों कांग्रेसजन व मोहड़ के ग्रामीणों की उपस्थिति में बसंतपुर थाने का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। गिरफ्तारी की मांग कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर 7 दिनों के अंदर न्याय दिलाने की मांग रखी।

पूर्व मंत्री धनेश पाटिला ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है, आरोपियों को बचाने हरसंभव प्रयास कर रही है। मोहड़ गोलीकांड के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें नहीं तो आने समय में इससे बड़ा उग्र आंदोलन करेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी। मानपुर विधायक इंदरशाह मंडावी ने कहा कि राजनांदगांव जहां शांति का टापू कहा जाता है, आज उस शहर में बाहर से गुडे बदमाश बुलाकर अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। मोहड़ वार्ड में निर्दोष ग्रामीणों पर जबदस्ती मारपीट कर उन पर गोलियां चलाई। भाजपा सरकार की करनी और कथनी आज पूरा प्रदेश देख रहा है। डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि भाजपा की सरकार आते ही प्रदेशभर में गुड़ों बदमाशों को संरक्षण मिला गया है जिसके कारण आज माताएं-बहने, निर्दोष जनता असुरक्षित हो गयी है। मोहड़ की घटना निंदनीय है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि मोहड़ वार्ड में भाजपा के पदाधिकारी संजय सिंह द्वारा अवैध रेत उत्खन्न किया जा रहा जिसे ग्रामीणों द्वारा मना करने पर निर्दोष ग्रामीणों से मारपीट कर उन पर गोलियां चलाई जो कि पूर्णत गलत है। ग्रामीणों द्वारा गाड़ी नंबर सहित पुलिस को पूरा साक्ष्य दे चुके हैं ये वही संजय सिंह है जो भाजपा के पदाधिकारी है और मप्र का रहने वाला है।

इस दौरान प्रमुख रूप से श्रीकिशन खंडेलवाल, कमलजीत सिंह पिन्टू, पदम कोठारी, बृजेश शर्मा, मेहुल मारू, डा. आफताब आलम, विवेक वासनिक, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू, रईस अहमद, हनी ग्रेवाल, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, मोहिनी सिन्हा, अमित खंडेलवाल, अभिमन्यु मिश्रा, माया शर्मा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुरभेज माखीजा, घनश्याम देवांगन, ननि नेताप्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, अमिन हुद्दा, राजा तिवारी, सतीश मसीह, छोटेलाल रामटेके, अशोक फडनवीस, कीर्ति साहू, डॉ. रूबीना अल्वी, इकरामुद्दीन सोलंकी, शमसुद्दीन सैफी, जयनारायण सिंह, रौशनी सिन्हा, प्रवीण मेश्राम, विनय झा, शरद पटेल, अवधेश प्रजापति, मनीष गौतम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व ग्रामीण शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here