Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव: आरक्षक सितलेश ने थाईलैंड में सिल्वर मैडल जीता…

राजनांदगांव: आरक्षक सितलेश ने थाईलैंड में सिल्वर मैडल जीता…

54
0

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी सितलेश पटेल को बधाई

राजनांदगांव (दावा)। आरक्षक सितलेश पटेल द्वारा थाईलैंड के पटाया में आयोजित वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैम्पीयनशिप में सिल्वर मैडल जितने पर पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम सहित पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी गई है। बता दें कि आरक्षक क्रमांक 505 सितलेश पटेल जिले के आईजी ऑफिस में पदस्थ है। सितलेश पटेल भारत देश के एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो वेटलिफ्टिंग, पॉवरलिफ्टिंग व स्ट्रेंथलिफ्टिंग तीनों ही खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता हैं।

श्री पटेल 22 से 28 अप्रैल 2025 तक यूएई दुबई में आयोजित 11वीं अंतर्राष्ट्रीय चौंपियनशिप खेल में भी गोल्ड जीत चुके है। वे विगत कई वर्षों से भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार पदक जीत रहे हैं। उन्होंने 16 से 19 जुलाई तक थाईलैंड में आयोजित वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप खेल में सिल्वर मैडल जीता है, ज्ञात हो की सितलेश पटेल भारत देश के एकलौते ऐसे खिलाडी हैं, जो वेटलिफ्टिंग, पॉवरलिफ्टिंग व स्ट्रेंथलिफ्टिंग तीनों ही खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता हैं। सितलेश विगत कई वर्षों से भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार पदक जीत रहे हैं। थाईलैंड में आयोजित वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग चौंपियनशिप खेल में जीत के वापस अपने छत्तीसगढ़ आने पर छग पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम सहित पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here