राजनांदगांव (दावा)। शहर में 1957 से संचालित अग्रणी संस्था गुजराती राष्ट्रीय अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूल में शनिवार को रेनी डे एवं अंतर सदन भाषण तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण तथा मोबाइल के वरदान एवं अभिशाप को समझाया रेनी डे पर नन्हें-नन्हें बच्चों ने रेन कोट व छाता लेकर बारिश का मजा लिया तथा शिक्षिका श्रीमति भारती सोनकर ने बच्चों को बारिश के महत्व को जाना। मंच का संचालन छात्रा शुभम शर्मा एवं रोहन कन्नौजे के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के निर्णायक शिक्षक राजेंद्र सोनी व रितेश सोनकर रहे।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शुभम शर्मा तथा द्वितीय स्थान तनिष्का ने प्राप्त किया तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशा सोनकर एवं द्वितीय स्थान स्वीकृति ने हासिल किया। संस्था के अध्यक्ष विनय पटेल, उपाध्यक्ष पवन पटेल, सचिव सी.ए. रूपम सोनछात्रा, कोषाध्यक्ष हिमांशु पटेल, कार्यकारिणी सदस्य पीयूष पटेल, अनिल पटेल व अन्य सदस्य, प्राचार्या सुषमा शुक्ला, उपप्राचार्या अर्पणा श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने इन छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी शाला की शिक्षिका मोनिका कठोलिया के द्वारा दिया गया।



