Home छत्तीसगढ़ करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला बैंक कर्मचारी उमेश गोरले पुलिस की गिरफ्त...

करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला बैंक कर्मचारी उमेश गोरले पुलिस की गिरफ्त में….

235
0

० 12 और खाताधारकों ने उनके साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत बैंक मैनेजर से की
० खाताधारकों का डूबा पैसा आरोपी से वसूल कर लिया जाएगा – श्री राजू इन्वेस्टिगेशन अधिकारी एक्सिस बैंक

डोंगरगढ़ (दावा)। शहर हो या गांव सभी दिशा में एक्सिस बैंक में हुए करोड़ों रुपए के धोखाधड़ी को लेकर चर्चा व्याप्त है। चर्चा के दौरान ही अनेक प्रकरणों का खुलासा देखने सुनने को मिल रहा है। एक करोड़ 6 लाख रुपए की धोखाधड़ी पर एफआईआर दर्ज होने के पश्चात पुलिस की ओर से आरोपी को पकडऩे की कवायत तेज कर दी गई थी। इस बीच 12 और खाता धारकों ने बैंक मैनेजर से उनके साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। की गई धोखाधड़ी की राशि 50 लाख के लगभग बताई जा रही है।
एक दिन पूर्व पुलिस द्वारा आरोपी उमेश गोरले के परिजनों को थाना में बुलाकर कड़ाई के साथ पूछताछ की गई थी। सूत्रों से पता चला है कि परिजनों के खाते को सीज कर दिया गया है। बुधवार को एक्सिस बैंक के निलंबित कर्मचारी उमेश गोरले के थाना पहुंचते ही पुलिस ने धोखाधड़ी को लेकर पूछताछ प्रारंभ की। पुलिस की ओर से जांच की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात ही संपूर्ण जानकारी देने की बात कही गई है।
डूबा पैसा आरोपी से वसूल कर लिया जाएगा – राजू
दावा समाचार से चर्चा के दौरान एक्सिस बैंक के इन्वेस्टिगेशन अधिकारी श्री राजू ने बताया कि आरोपी उमेश गोरले के अलावा बैंक के किसी और कर्मचारियों के धोखाधड़ी में शामिल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। जांच प्रक्रिया-प्रक्रियाधीन है जांच में मात्र उमेश गोरले के शामिल होने की बात सामने आ रही है। श्री राजू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, खाताधारकों का डूबा पैसा हर स्थिति में आरोपी उमेश गोरले से वसूल कर लिया जाएगा।
खाताधारकों की शिकायत पर सीधे एफआईआर नहीं कर रही है पुलिस – पार्षद अमित छाबड़ा
छाबड़ा परिवार के द्वारा एक्सिस बैंक में 10 लाख रुपए की एफडी जमा कराई गई थी। खाताधारक के जानकारी के बिना जमा राशि के साथ आरोपी उमेश गोरले द्वारा धोखाधड़ी की गई। पीडि़त परिवार के सदस्य पार्षद अमित छाबड़ा ने इसकी शिकायत पुलिस में करने की कोशिश की गई। किंतु पुलिस द्वारा बैंक के माध्यम से शिकायत करने को कहा गया। इस पर आपत्ति व्यक्त करते हुए श्री छाबड़ा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि उच्च अधिकारियों के समक्ष स्थानीय पुलिस के कार्य प्रणाली की शिकायत की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here