(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : लक्षना सर्किल में पदस्थ प्रभारी डिप्टी रेंजर का मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसे में निधन हो गया। राजपरिवार निवासी सुनील सिंह चंदेल,उम्र 58 वर्ष,जो कि लक्षना सर्किल में डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ थे और वे अपने कर्तव्य पथ पर मंगलवार की सुबह अपने मोटरसाइकिल पैशन प्रो से निकले थे,लेकिन नियति ने राह में ही रोक दिया और ग्राम ईटार के बिजली आफिस के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनका असमय निधन हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 10 बजे ग्राम ईटार के बिजली आफिस के पास की है। डिप्टी रेंजर सुनील सिंह चंदेल अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। कि पांडादाह के आगे ग्राम ईटार बिजली आफिस के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल अधिकारी को तुरंत खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें भिलाई के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया । भिलाई के नेहरू नगर स्थित पलस हास्पिटल में उनका इलाज चल रहा था,लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। वन विभाग सहित राजपरिवार में शोक की लहर व्याप्त है* उनके चित परिचित ईष्ट मित्र सहित सहयोगियों ने इस हादसे को न केवल व्यक्तिगत क्षति कहा बल्कि प्राकृतिक धरोहर के रक्षक की असमय विदाई बताया है।
सादा जीवन कर्तव्यनिष्ठा और प्रकृति से गहरा जुड़ाव रखने वाले सुनील सिंह का जाना विभाग और समाज दोनों के लिए अपूर्व क्षति है। भिलाई में पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंप दिया गया, शाम को पांच बजे उनके निवास स्थान गंजीपारा लाया गया, जहां परिवार जनों ने रिति-रिवाज के अनुसार भारी गमगीन माहौल में अंतिम बिदाई दी और उनकी अंतिम यात्रा निकाली जो राजपरिवार के लालपुर स्थित मुक्तिधाम में उनके इकलौते पुत्र प्रथम सिंह चंदेल (बाबा) ने मुखाग्नि दी।। वे अपने पिछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। अंतिम यात्रा में राजपरिवार के सदस्यों, वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित ईष्ट मित्र गण उपस्थित थे।



