राजनांदगांव। जिले के नंदई क्षेत्र स्थित अमन इंटरप्राइजेज खाद दुकान पर प्रशासन और किसान संघ की संयुक्त टीम ने छापा मारा। दुकान में डीएपी, यूरिया और बिक्री की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमन इंटरप्राइजेज कृषि उपयोग की उर्वरक व दवाइयों का कारोबार करता है। संदेहास्पद गतिविधियों की सूचना मिलने पर जिला किसान संघ ने प्रशासन के सहयोग से दुकान पर दबिश दी।
टीम द्वारा दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ स्टॉक और लाइसेंस का मिलान किया जा रहा है। शुरूवाती तौर पर पूरी होने के बाद की जाएगी ।
इस दौरान आसपास के किसनों में भी हलचल देखी गई, कई किसान मौके पर उपस्थित होकर कार्यवाही को देख रहे हैं। प्रशासन की ओर से जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाही तय की जाएगी ।



