राजनांदगांव। सेवा सहकारी समिति सुरगी, विकासखंड राजनांदगांव, जिला राजनांदगांव की *वार्षिक आमसभा आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को* समिति परिसर में आयोजित की गई। आमसभा में समिति के सदस्यों, किसानों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में *प्राधिकृत अधिकारी लीलाधर साहू द्वारा संस्था की ओर से वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने संस्था की गतिविधियों, किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों तथा समिति की प्रगति की जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी, कृषको द्वारा बात रखने पर प्राधिकृत अधिकारी ने यथासंभव समस्या को हल करने की बात कही है।
वहीं संस्था प्रबंधक जितेंद्र चंद्राकर द्वारा समिति का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत करते हुए वित्तीय स्थिति की जानकारी दी गई। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित बजट की जानकारी भी आमसभा के समक्ष रखी गई। संस्था द्वारा वर्ष के दौरान लगभग 82 लाख रुपये का लाभ अर्जित किए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही साथ सभी कृषको आगामी धान खरीदी को देखते हुए एग्री स्टेट सभी कृषक एवं सह खातेदारों का भी जल्द से जल्द कराने की अपील की गई, !
आमसभा में किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक सामग्री एवं सेवाएं उपलब्ध कराने, संस्था की गतिविधियों को और बेहतर बनाने तथा किसानों के हित में आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में IFFCO की ओर से मुकेश मिस्त्री एवं इफको एम सी की ओर से सूर्यकांत यादव एवं वेद प्रकाश एवं पंचायत प्रतिनिधि गुरुचरण सिन्हा, तेज प्रकाश सिन्हा सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और किसान भूषण साहू अशोक साहू जितेंद्र साहू ताम्रध्वज साहु भुवनेश्वर मेवा साहू जीवन लाल साहू, हेवन लाल, नारायण ठाकुर गुमेश ठाकुर कृष्ण साहु ओमप्रकाश साहु महेश दिवाकर रेवाराम साहु रामचंद्र चन्द्राकार आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था की उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान/स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने संस्था की कार्यप्रणाली एवं प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी किसानों के हित में और बेहतर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।



