Home छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही: जर्जर गेट गिरने से 7...

स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही: जर्जर गेट गिरने से 7 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश…

15
0

धरंसीवा/सिमगा: रायपुर से लगे तिल्दा-सिमगा क्षेत्र के हथबंद गांव स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। लंबे समय से जर्जर पिलर पर टिका स्कूल का भारी-भरकम लोहे का मुख्य गेट अचानक गिर जाने से उसके नीचे दबकर एक 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चा शिवम यादव (7 वर्ष), पिता नन्हीं यादव, निवासी रतनपुर (बिलासपुर) अपने रिश्तेदारों के घर हथबंद आया हुआ था। शनिवार को वह स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर के पास खेल रहा था, तभी जर्जर पिलर के अचानक ढहने से लोहे का गेट सीधे उसके ऊपर आ गिरा। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों की चेतावनी की हुई अनदेखी स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के पिलर और मुख्य गेट की खराब स्थिति को लेकर कई बार स्कूल प्रबंधन से मरम्मत की मांग की गई थी। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस घोर लापरवाही का खामियाजा एक मासूम को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा।

जांच के आदेश, उठे गंभीर सवाल घटना के बाद सिमगा एसडीएम/एडीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। हालांकि, इस हादसे ने सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों और परिजनों में इस बात को लेकर भारी गुस्सा है कि विद्या के मंदिर में इस तरह की जानलेवा लापरवाही के जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई और आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here