Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव में युवक पर चाकू से हमला: बसंतपुर पुलिस ने 3 घंटे...

राजनांदगांव में युवक पर चाकू से हमला: बसंतपुर पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी व अपचारी बालक को किया गिरफ्तार, घायल को कराया रायपुर रेफर…

44
0

राजनांदगांव: शहर के इंदिरा नगर चौक पर शनिवार 12 सितंबर 2026 की रात एक युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में बसंतपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 3 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

अस्पताल में नहीं था परिवार, पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता मिली जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर निवासी केवल वर्मा (20 वर्ष) रात करीब 10 बजे मनोज पान ठेला के पास बैठा था। तभी आरोपी टोपेन्द्र सिन्हा (26 वर्ष) अपने नाबालिग साथी के साथ वहां पहुंचा और ‘मुखबिरी’ करने का आरोप लगाते हुए विवाद व गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने केवल वर्मा के पेट पर चाकू से हमला कर दिया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कौशलेश देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल के साथ परिवार का कोई सदस्य मौजूद न होने पर पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए स्वयं पहल कर उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल रायपुर रेफर करवाया।

घेराबंदी कर 3 घंटे में दबोचा पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और डीएसपी क्राइम सत्यप्रकाश तिवारी के निर्देशन में विशेष टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर टोपेन्द्र सिन्हा और विधि से संघर्षरत बालक को 3 घंटे के भीतर धर दबोचा। नाबालिग की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त किया गया।

आरोपी टोपेन्द्र सिन्हा के खिलाफ थाना बसंतपुर में पूर्व में भी मारपीट और आबकारी कानून के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 422/2026, धारा 296, 115(2), 109, 3(5) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी टोपेन्द्र सिन्हा को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, वहीं अपचारी बालक के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here