Home समाचार राजनांदगांव में हृदय रोग का आधुनिक इलाज हर शुक्रवार को आरोग्यम क्लीनिक...

राजनांदगांव में हृदय रोग का आधुनिक इलाज हर शुक्रवार को आरोग्यम क्लीनिक में परामर्श देंगे सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश बक्शी…

51
0

शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और राहतभरी पहल की गई है। अब हृदय रोगियों को इलाज के लिए रायपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। राजनांदगांव के नया बस स्टैंड स्थित ‘आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी क्लीनिक’ में सुप्रसिद्ध हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश बक्शी अब प्रत्येक शुक्रवार मरीजों को परामर्श देंगे।

यह क्लीनिक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और यहां एक ही छत के नीचे विभिन्न रोगों के अनुभवी विशेषज्ञ उपलब्ध हैं। क्लीनिक का उद्देश्य है – गुणवत्तापूर्ण इलाज को सुलभ और किफायती बनाना।
विशेषज्ञों की टीम – सप्ताह के हर दिन विशेषज्ञ सेवाएं
आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी क्लीनिक में निम्न विशेषज्ञों की नियमित उपलब्धता है:

डॉ. आकाश बक्शी – हृदय रोग विशेषज्ञ – हर शुक्रवार

डॉ. नवीन राम दारुका – पथरी, प्रोस्टेट एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ – हर शनिवार

डॉ. कुलदीप सिंह – नस, मस्तिष्क और स्पाइन रोग विशेषज्ञ हर शनिवार
डॉ. आर. के. साहू – किडनी रोग विशेषज्ञ – हर गुरुवार

डॉ. रैनी अग्रवाल – निसंतानता एवं IVF विशेषज्ञ – हर बुधवार
चर्म रोग विशेषज्ञ – हर बुधवार

क्लीनिक की प्रमुख विशेषताएं

सभी प्रमुख बीमारियों का एक ही स्थान पर इलाज
अनुभवी सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टरों से परामर्श
जटिल और दीर्घकालिक रोगों के लिए समर्पित सेवाएं
समय और धन की बचत
आम लोगों के लिए सुलभ और किफायती इलाज
नागरिकों ने जताई खुशी

क्लीनिक की शुरुआत से शहरवासियों में उत्साह है। एक स्थानीय नागरिक ने बताया –
“पहले हमें हृदय या अन्य जटिल रोगों के इलाज के लिए रायपुर जाना पड़ता था। अब सब कुछ यहीं मिल रहा है, वो भी विशेषज्ञ डॉक्टरों से। ये हमारे लिए बहुत बड़ी सुविधा है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here