Home छत्तीसगढ़ दही हांडी लुट प्रतियोगिता में ग्राम घोटीया की टीम ने 21000/- रू...

दही हांडी लुट प्रतियोगिता में ग्राम घोटीया की टीम ने 21000/- रू का पुरस्कार अपने नाम किया…

167
0

कोसरीया यादव समाज के द्वारा दही हांडी लुट प्रतियोगिता मे घोटीया की टीम ने लुटी हांडी
00 कोसरिया यादव समाज के द्वारा राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित दही हांडी प्रतियोगिता में नगरवासियों की रही धूम,
00 भारी बारिश के बीच न हीले दही हांडी लुटने वाली टीम,न डीजे की धुन पर थिरकते युवा,


00 ग्राम घोटीया की टीम ने लगातार तिसरे वर्ष दहीं हांडी लुट कर किया प्रतियोगिता को अपने नाम,
00 कोसरिया यादव समाज के द्वारा पहली बार किया गया, क्रेन के द्वारा दही हांडी लुट प्रतियोगिता का आयोजन,
00 नगरवासियों सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने खुब मजा लिया दही हांडी लुट का,


(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : कोसरिया यादव समाज के द्वारा जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की शोभा यात्रा व पहली बार क्रेन में बांधकर दही हांडी लुट प्रतियोगिता का आयोजन राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित किया। सर्वप्रथम कोसरिया यादव समाज के द्वारा शनिवार को जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर देर रात भजन कीर्तन करते हुए श्रीकृष्ण भगवान का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर भोग प्रसादी लगाएं गये और प्रसादी का वितरण किया गया।

कोसरिया यादव समाज के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की शोभा यात्रा निकाली गई
रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की शोभा यात्रा निकाली गई,जो बांकेबिहारी मंदिर प्रांगण गोलबाजार से निकल कर,बरेठपारा कुम्हारपारा, इतवारी बाजार,बक्सी मार्ग, गोलबाजार, मस्जिद चौक,राजीव चौक, जयस्तंभ चौक,नया बस स्टैंड, अबेंडकर चौक, संगीत विश्वविद्यालय प्रारंगण होते हुए, नगर भ्रमण कर राजा फतेह सिंह खेल मैदान पहुंची।

पहली बार कोसरिया यादव समाज के द्वारा क्रेन से बांध कर दहीं हांडी लुट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
कोसरिया यादव समाज के द्वारा दहीं हांडी लुट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मिशन संडे टीम के संयोजक मनराखन देवांगन के द्वारा पहले दही हांडी लुटने वाली टीम को 21000/- रू पुरस्कार की घोषणा की गई थी। जिसमें ब्लाक खैरागढ़ की ग्राम घोटीया की टीम ने दही हांडी लुट कर इस 21000/- के पुरस्कार को अपने नाम किया।। दहीं हांडी लुट प्रतियोगिता का शुभारंभ मिशन संडे टीम के संयोजक व विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन एंव उनकी टीम के व्दारा भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति की पूजा अर्चना कर की गई।। उसके बाद दहीं हांडी लुट प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।। इस प्रतियोगिता में कुल दो टीमें दहीं हांडी लुटने पहुंची थी।

जिसमें मलाजखंड (मप्र.) एंव ग्राम घोटीया , ब्लाक खैरागढ़ केसीजी जिला से। इस आयोजन में क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू,नगर पालिका अध्यक्ष गिरीराज चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष टीके चंदेल, निलाबंर वर्मा,जनपद अध्यक्ष राजेश्री त्रिपाठी, नेता प्रतिपक्ष व पार्षद दिपक देवांगन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीरा चोपड़ा, गुलाब चोपड़ा, अरविंद त्रिपाठी, पार्षद व सभापति रेखा गुप्ता,देवीन कोठले,मोनिका रजक, निलम राजपूत, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, अरूण भारतव्दाज, रविन्द्र सिंह गहरवार, यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”, नित्य शरण सिंह, शेखरदास, अभिषेक सिंह, मनोज बैद, निलेश यादव मंच पर उपस्थित थे। कोसरिया यादव समाज के द्वारा उपस्थित सभी लोगों का तिलक लगाकर, गमछा पहनाकर स्वागत सत्कार किया। इस आयोजन में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष गिरीजा चंद्राकर ने सभी को जन्माष्टमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन सहित क्षेत्रवासीयो की खुशहाली उन्नति तरक्की के लिए भगवान श्रीकृष्ण से दुआ मांगी। उन्होंने ऐ भी कहा कि आजकल हिंदू समाज सहित सभी वर्ग के लोग समाज के हर पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाने की परंपरा चल पडी है, पहले ऐसा नहीं होता था। आज छोटे-छोटे से पर्व को भी बहुत ही सादगी और धूमधाम से मनाने लगे हैं,ऐ बहुत ही अच्छी बात है। इस दहीं हांडी लुट के आयोजन को कोसरिया यादव समाज के द्वारा वृहद रूप से मनाने के आयोजन समीति को बधाई व शुभकामनाएं दी और हर संभव मदद की बात कही। उपस्थित अतिथियों का कोसरिया यादव समाज के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण…
इस दहीं हांडी लुट प्रतियोगिता में खैरागढ़ ब्लाक के ग्राम घोटीया की टीम ने बरसते हुए पानी में दही हांडी लुट कर 21000/-के पुरस्कार को अपने नाम किया,यही नहीं इस टीम के द्वारा इस प्रतियोगिता में तिसरी बार जीत हासिल की है। इस आयोजन के अंत में कोसरिया यादव समाज के द्वारा इस प्रतियोगिता में ग्राम घोटीया की विजेता टीम को 21000/- रू नगद पुरस्कार के साथ टीम को मेमोनटो मिशन संडे टीम के संयोजक व विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन के हाथो से प्रदान किया गया। वहीं दूसरी टीम जो मध्यप्रदेश मलाजखंड से आई हुई थी उन्हें भी सांत्वना पुरस्कार के रूप में मेमोनटो प्रदान किया गया। इस आयोजन में कोसरिया यादव समाज के वरिष्ठ गोपाल यादव, पुरूषोत्तम यादव, रमाशंकर यादव,संगठन मंत्री सूर्यकांत यादव, शंकर यादव, महेश यादव, सुनील यादव,लोकेश यादव,धनेश यादव,अजय यादव, राधेश्याम यादव, दिलीप यादव, महिला जिला अध्यक्ष आरती सूर्यकांत यादव, शांति यादव,सिमा यादव,फुकवा यादव, गिता यादव, आंनद यादव, कांता यादव, आरती यादव, कंचन यादव, मोनिका यादव, अनुपमा यादव,सेवती यादव, लक्ष्मी यादव,सुमन यादव, उर्मिला यादव, कुसुम यादव, युवा वर्ग विक्रम यादव, करण यादव, मन्नी यादव व हर्ष यादव उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here