Home छत्तीसगढ़ खैरागढ़: राजकुमार भवानी बहादुर सिंह का कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा…

खैरागढ़: राजकुमार भवानी बहादुर सिंह का कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा…

299
0

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : कांग्रेस पार्टी के नेता पूर्व प्रदेश सचिव रहे भवानी बहादुर सिंह ने त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सोमवार 18 अगस्त 2025 को दोपहर 2:30 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिपक बैज के नाम जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव भागवत साहू और जिला कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ के अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे के नाम से दिया है चूंकि खैरागढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के बाहर होने के कारण उन्होंने खैरागढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आकाशदीप सिंह “गोल्डी” और छुईखदान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार पटेल को भेज दिया है।

उन्होंने अपने इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया है। भवानी बहादुर पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव सहित अनेक अहम पद पर रहते हुए कांग्रेस पार्टी का दायित्व निभा चुके हैं और लम्बे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं। इलाके के वरिष्ठ नेताओं में शुमार में शामिल हैं। वे खैरागढ़ राजपरिवार से है। भवानी बहादुर कांग्रेस के दिग्गज नेता राजनांदगांव जिले के राजनैतिक में दबंग माने जाने वाले दिवंगत पूर्व सांसद राजा शिवेंद्र बहादुर सिंह व दिवंगत पूर्व कैबिनेट मंत्री रानी गीता देवी सिंह के बेटे है।जिनके अथक प्रयास से राजनांदगांव जिले में नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, दूरदर्शन केंद्र जैसे संस्था खुलें। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस पार्टी के व्दारा लगातार राजपरिवार की उपेक्षा के चलते उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है।

उनके इस्तीफे की पुष्टि ब्लाक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ के अध्यक्ष आकाशदीप सिंह गोल्डी ने की है। लेकिन उन्होंने ऐ कहा है कि इस्तीफा मिला है, लेकिन उसे अभी स्वीकार नहीं किया गया है। क्योंकि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे बाहर है। उनका इस्तीफा जिला अध्यक्ष को भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here