(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : शहर को अंधेरे में रखकर अपराधियों को खुली छूट दी जा रही है,यह तीखा आरोप मिशन संडे के संयोजक मनराखन देवांगन ने रविवार देर रात किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि जानबूझकर खामोश बैठे हैं,जिससे चोर-लुटेरों का मनोबल बढ़ा हुआ है और आम जनता असुरक्षा के अंधेरे में जीने को मजबूर है।

वार्डों का किया निरीक्षण,मिशन संडे टीम ने
मिशन संडे की टीम ने वार्डों का निरीक्षण कर यह पाया कि दाऊचौरा, कलेक्टर ऑफिस, राजफैमिली गंजीपारा चौक, ठाकुरपारा, शीतला मंदिर, बरेठपारा, दंतेश्वरी मंदिर, जयस्तंभ चौक, कुशियारी चौक समेत दर्जनों स्थानों की स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। मनराखन देवांगन ने कहा जहां लाइट लगी है वहीं बंद है, यह जनता को डर और अपराधियों को राहत देने की साजिश है।

हाई मास्क लाइट बंद, लाखों खर्च कर लगाए, नगरीय प्रशासन ने
उन्होंने आरोप लगाया कि 19 लाख रुपये खर्च कर लगाए गए है लाईट,हाई मास्क बेकार पड़े हैं।।नगर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक जो नगर के सबसे व्यस्त इलाका है और दंतेश्वरी मंदिर के सामने की लाइट तक बंद है। गणेश उत्सव जैसे पावन पर्व में जब हर गली-मोहल्ले में भगवान विराजे हैं तब अंधेरे में महिलाएं और बच्चे खतरे में निकल रहे हैं।
पालिका अध्यक्ष भतीजे के साथ मिलकर छीन रही गरीबों का हक
मनराखन देवांगन ने साफ कहा कि लाइट लगाने का ठेका नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर के भतीजे अमित चंद्राकर को दिया गया था,जो पहले भी नाली निर्माण में भ्रष्टाचार में उजागर हो चुके हैं। उन्होंने कहा पालिका अध्यक्ष अपने भतीजे के साथ मिलकर गरीबों का हक छीन रही हैं। जनता को मूलभूत सुविधा से वंचित किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार और नगर पालिका भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है।गिरिजा चंद्राकर को साबित करना चाहिए कि क्या यही उनकी पार्टी का असली चेहरा है।
निरीक्षण के दौरान अरुण भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, रविंद्र सिंह गहरवार, पुरन सारथी, भरत चंद्राकर, शेखर दास वैष्णव, गिरधर सिंह राजपूत, महेश यादव, भूपेंद्र वर्मा, सूर्यकांत यादव, यतेंद्र जीत सिंह, राजा सोलंकी, रत्नेश सारथी, हरिदर्शन ढीमर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
प्रशासन को एक माह का अल्टीमेटम
मनराखन देवांगन ने प्रशासन को एक महीने का अल्टीमेटम देते हुए चेताया कि यदि लाइट व्यवस्था और मैदान-लालपुर जैसे मुद्दों पर काम नहीं हुआ तो मिशन संडे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा शहर की बिगड़ी दशा की सबसे बड़ी जिम्मेदार नगर पालिका अध्यक्ष हैं। यह अंधेरा जनता की आंखों में मिर्ची झोंकने जैसा है।



