Home छत्तीसगढ़ तीज हमारी संस्कृति और एकता का पर्व है : विधायक यशोदा नीलांबर...

तीज हमारी संस्कृति और एकता का पर्व है : विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा…

76
0

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)
खैरागढ़ : साहू समाज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा साहू सदन सोनेसरार में रविवार को आयोजित हरितालिका तीज महोत्सव एवं सम्मान समारोह समाज के लिए ऐतिहासिक अवसर साबित हुआ। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और बच्चों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली । वहीं समारोह में बतौर प्रमुख अतिथि खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को कई गुना बढ़ा दिया।
विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने समाजजनों को संबोधित करते हुए ,कहा कि तीज जैसे पर्व हमारी संस्कृति परंपरा और सामूहिकता को जीवित रखते हैं।

 

समाज की महिलाएँ इन पर्वों से न केवल अपनी परंपरा का संरक्षण कर रही हैं,बल्कि नई पीढ़ी को भी संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश दे रही हैं। उन्होंने महिला शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक सौहार्द्र और विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ अध्यक्ष टीलेश्वर साहू एवं समाजसेवी अंजनी साहू ने की। मुख्य अतिथि डॉ. नीरेन्द्र साहू तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्मन ताम्रकार, नगर पालिका अध्यक्ष खैरागढ़ मान. गिरजा चन्द्राकर, पूर्व जिलापंचायत सभापति विप्लव साहू सहित कई विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी ने समारोह को भव्य बना दिया।

सुबह 10 बजे माँ कर्मा की पूजा एवं ध्वजारोहण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।।दोपहर में महिलाओं ने पारंपरिक तीज पर्व के गीतों व नृत्यों से समां बाँधा। बच्चों और महिलाओं ने कबड्डी, कुर्सी दौड़, गोली-चम्मच दौड़, मटका फोड़, जलेबी दौड़, रंगोली और रस्साकसी जैसे खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शाम को पुरस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ। विजेताओं को विधायक यशोदा वर्मा एवं अन्य अतिथियों ने मंच से सम्मानित किया।
समारोह का संचालन महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी कांती साहू,सुशीला साहू, पार्वती साहू, कौशिल्या साहू, पूर्णिमा साहू एवं गोदावरी साहू ने संयुक्त रूप से किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here