विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के हाथों शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ शुभारंभ
पूर्व विधायक ,पालिका उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद ,मंडल अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का नाम अतिथि से गायब
आरोग्य मंदिर का शुभारंभ राजनीतिक महत्वाकांक्षा की भेंट चढ़ा – वार्ड पार्षद अमित छाबड़ा
जनसुविधा के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा – राम जी भारती
मामला – शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के शुभारंभ का
फोटो
डोंगरगढ़ (दावा)। घोर राजनीतिक वातावरण के बीच आरोग्य मंदिर के शुभारंभ कार्यक्रम का शासकीय करण करने का प्रयास नव पदस्थ बीएमओ को भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सत्ताधारी दल के सक्रिय व वरिष्ठ नेताओं को अतिथि बनाने से बचने के चक्कर में बीएमओ द्वारा शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के शुभारंभ कार्यक्रम को शुद्ध रूप से शासकीय करण कार्यक्रम बनाने की कोशिश की गई थी।किंतु भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक व प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष राम जी भारती का नाम विशेष अतिथि के रूप में सामने आते ही कार्यक्रम शासकीय के स्थान पर राजनीतिक हो गया।
विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल के हाथों शुभारंभ किए गए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कार्यक्रम में पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, निर्दलीय चुनाव जीतकर आए वार्ड पार्षद अमित छाबड़ा, पालिका उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष जसमीत बन्नो आना सहित डोंगरगढ़ के अनेक वरिष्ठ नेताओं को अतिथि के रूप में स्थान नहीं दिया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल नहीं किए गए भाजपा नेताओं ने खुलकर आपत्ति तो दर्ज नहीं कराई किंतु नाराजगी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी। वही दूसरी ओर विगत 20 वर्षों से वार्ड के पार्षद के रूप में निर्वाचित होते आ रहे भाजपा से निष्कासित वरिष्ठ नेता अमित छाबड़ा ने हर स्तर पर आपत्ति दर्ज कराते हुए प्रोटोकॉल को लेकर सवाल उठाए और वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन पाकर कानून में दिए गए अधिकार के साथ मंचस्थ अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस प्रकार पूरा कार्यक्रम राजनीतिक महत्वाकांक्षा के भेंट चढ़ता हुआ दिखाई दिया।
राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने पर ही आम जनों को मिलेगी बेहतर सुविधा – विधायक श्रीमती बघेल
स्वास्थ्य सुविधा को लेकर शहर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग के पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्थानीय विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा है कि सभी को राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करना पड़ेगा तभी आम जनों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो पाएगी। श्रीमती बघेल ने जोर देकर कहा कि, स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
जनसुविधा के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा – राम जी भारती –
भाजपा के वरिष्ठ नेता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम जी भारती ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म नगरी डोंगरगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उदारता के चलते आगे भी क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे सहित अन्य वक्ताओं ने उपस्थित जनों को संबोधित किया। कार्यक्रम में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सुचिता श्रीवास्तव, जीवनदीप समिति के सदस्यों के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हुआ कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि बनाए गए सांसद संतोष पांडे सहित अनेक गणमान्य अनुपस्थित रहे –
राज्य के रजत समारोह के पावन अवसर पर पुराने अस्पताल भवन में अरोग्य मंदिर में ओपीडी सुविधा का शुभारम्भ क्षेत्र के जन प्रतिनिधि ,समाज सेवियों व सामाजिक कार्यकर्ताओ के करकमलो द्वारा किया जाना था। बीएमओ डॉक्टर सुचिता श्रीवास्तव द्वारा इस अवसर पर सभी प्रमुख जन प्रतिनिधियों, नागरिक गण, बंधु एवं भगिणी को सादर आमंत्रित किया गया हैं। किंतु मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडे सहित अनेक अतिथियों ने कार्यक्रम से दूरी बना ली। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संतोष पाण्डेय , अध्यक्षता श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल विधायक डोंगरगढ़, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती , रमन डोगरे , अध्यक्ष न.पा. परि.डॉ. नेतराम नवरतन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वा.अधि. राजनांदगांव, जीवन दीप समिति के सदस्यगण हरजीत सिह अरोरा सुरेन्द्र सिंह बन्नो आना ,महेन्द्र भाई पटेल ट्रस्टी व पूर्व अध्यक्ष मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति महेन्द्र अवग्रवाल , सतीष तिवारी (श्याम) , ,श्रीमती प्रतिमा खरे , जनपद सदस्य, , हरिश मोटघरे, पार्षद को शामिल किया गया था। शुभारंभ कार्यक्रम मे पालिका उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, जीवन दीप समिति के सदस्यगण महेन्द्र भाई पटेल,महेन्द्र अग्रवाल, हरीश मोटघरे, सतीश तिवारी(श्याम), वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील चीकू जैन, प्रदीप बाघ, सांसद प्रतिनिधि तरुण हत्थेल, पार्षद व सभापति रेखा राघोर्ते, डी केएस राव, पार्षद बबीता मलागार, शारदा यादव, शिवांगी साखरे, अनीश निर्मलकर, भूपेंद्र थे।मरकाम, के विनायक राव, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता दरगढ़, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय राज सिंह चौहान, विश्वनाथ यादव, जितेंद्र सिंह भाटिया, अलका जयेश सहारे, वत्सला श्रीवास्तव, लक्ष्मी यादव, कैलाश सोनवानी, नागेंद्र परिहार, रिम्मी भाटिया, आकाश सिंह राजपूत, मधुसूदन अग्रवाल, , रामकुमार डड़सेना, अजय शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग से डा. शोभी खान, डॉक्टर कलचुरी, अनिल श्रीवास्तव, नेत्र सहायक राजेश राउत कर, डीकेन जनबंधु, सरोज राजेकर, रमन नर्स, रणजीत राजपूत, निलेश चावड़ा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



