Home समाचार अग्रसेन जयंती महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ.

अग्रसेन जयंती महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ.

113
0

 

समाजसेवी मनोहर लाल बिंदल करेंगे ध्वजारोहण

< ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हो जायेगी कार्यक्रमों की श्रृंखला >

राजनांदगांव। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ 15 सितम्बर, सोमवार को होगा । मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री मनोहर लाल बिंदल स्थानीय अग्रसेन भवन में प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे। कुलपिता एवं कुलदेवी की पूजा अर्चना तथा दीप प्रज्वलन के साथ एक सप्ताह तक चलने वाले जयंती कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो जायेगी।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शरद अग्रवाल, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मंजू खोखरिया तथा नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हर्ष लोहिया ने बताया कि श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के लिए व्यापक तैयारियां की गई है । अपने सबसे बड़े सामाजिक त्यौहार को लेकर अग्रवाल समाज में अपार उत्साह का माहौल है। मीडिया प्रभारी संजय अग्रवाल के अनुसार आयोजन प्रभारियों द्वारा कार्यक्रमों तथा प्रतियोगिताओं का ऐसा गुलदस्ता तैयार किया गया है जिसमें समाज की प्रतिभाओं के हुनर तथा परिश्रम से मनोरंजन , खेलकूद, सजावट ,कुकिंग, खान-पान, रिति- रिवाज से संबंधित भांति-भांति के फूल मुस्कुराएंगे । जिसका आनंद समाज के सभी लोग व्यंजनों के साथ लेंगे।

अग्रवाल सभा के सचिव आलोक बिंदल, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, महिला मंडल की सचिव श्रीमती रीना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा अग्रवाल, नवयुवक मंडल के सचिव चैतन्य अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सूरज अग्रवाल ने सभी अग्र परिवारों से जयंती महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रमों का आनंद लेने तथा उत्साहवर्धन करने की अपील की है ।

*आज 15 सितम्बर सोमवार के कार्यक्रम*

*महिला मंडल द्वारा* – हरे पत्ते से बुके बनाओ, दादी पोते का एक्ट , बच्चों का फैंसी ड्रेस ( भगवान की छवि में) , नमकीन व्यंजन बनाओ ( रागी से) , लक्की ड्रा एवं 1 मिनट गेम्स । *नवयुवक मंडल द्वारा* – बोरा दौड़ तथा जोड़ी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here