आनलाइन टास्क पूरा करने महिला से लिया जाता रहा पैसा
राजनांदगांव(दावा)। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला शिक्षिका से इंस्टाग्राम में वर्क टू होम के नाम पर पूरा प्रोफ़ाइल लेकर तथा पैसा कमाने की लालच दे कर 6 लाख रुपए खर्च कर लिए गए हैं।
कोतवाली थाना प्रभारी नंद किशोर गौतम ने घटना के संबंध में थाना कोतवाली में एक शिक्षिका महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इंस्टाग्राम चलाती है जहां उसे वर्क टू होम का विज्ञापन दिखा जिसमें वह अपना इंन्ट्रेस्टेड होना बताई इसके बाद महिला से उसका व्हाट्सअप नंबर लेकर महिला से एक योजना के बारे मे जानकारी देकर महिला की नाम पता उम्र प्रोफशन की जानकारी लेकर रिव्यु करने और विभिन्न प्रकार के आनलाईन टास्क पूरा करने नाम पर पहले 200, 300, 1100, 710 रूपये कुल 5000 लगभग इसके खाते में स्थानांतरण किये गये। इसके बाद महिला को व्हीआईपी मेम्बर बनाने और अधिक पैसा कमाने का झांसा देकर पैसा जमा करने का टास्क दिया गया जिसमें उसे बीच-बीच में स्टेटमेंट दिया गया और पैसा बढऩे का लालच देते रहे और वह धीरे-धीरे पैसा जमा करती रही।
ठगी की शिकार हुई शिक्षिका महिला
थाना प्रभारी श्री गौतम ने बताया कि प्रार्थिया ने जब विड्राल को खोला तब तक देर हो चुकी थी और वह महिला 6 लाख रूप्ये की ठगी का शिकार हो चूकी है। इस मामले में थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात लिंक, व्हाट्सअप नंबर और खाता नबर की जानकारी लिया जा रहा है। श्री गौतम ने कहा है कि राजनांदगांव पुलिस आपसे अपील करती है कि किसी प्रकार के आनलाईन पैसा कमाने के झांसे में न आयें तथा असुरक्षित व अज्ञात लिंक, व्हाटसअप नंबर या टेलीग्राम पर अपनी जानकारी न दें।



