० पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आँप्स मुकेश ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा द्वारा ली गई बैठक
० जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी हुए सम्मिलित
० क्राईम मीटिंग लेकर लंबित मामलों के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया
० अपराधों एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के दिए सख्त निर्देश
० नशीले पदार्थ, गांजा, ड्रग्स, अवैध शराब तस्करों पर सख्त कार्यवाही करने कहा गया
राजनांदगांव (दावा)। दिनांक 18 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आँप्स मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभाकक्ष में राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं थाना/चौकी प्रभारियों की क्राइम बैठक ली गई, जिसमें कानून व्यवस्था एवं अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई। अपराधों पर नियंत्रण एवं आसामाजिक तत्वों, शराब व नशीले पदार्थो की खरीदी बिक्री, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, चाकूबाजों पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध लोगों की पहचान कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए। हिस्ट्रीशीटर व सक्रिय अपराधियों की लगातार चेकिंग करते रहने हेतु निर्देश दिया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने, समंन वारंट की समय पर तामिली हेतु कहा गया, नवा बिहान और जन जागरूकता के तहत अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने हेतु कहा गया। समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चौक चौराहों में बल लगा कर संध्याकालीन व रात्रि पेट्रोलिंग लगातार किये जाने हेतु हिदायत दी गई। शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं दोपहिया वाहन चालको को हेलमेट पहनने के लिये जागरूक करने के दिये निर्देश।
उक्त मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आँप्स मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव पुष्पेन्द्र नायक, एस.डी.ओ.पी डोंगरगढ़ आशिष कुंजाम, डी.एस.पी. डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, डीएसपी श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर व जिले के समस्थ थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित थे।



