Home छत्तीसगढ़ बरगा चौक में तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर...

बरगा चौक में तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत…

40
0

राजनांदगांव (दावा)। नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार से चलने वाली गाडिय़ों ने एक और ग्रामीण व्यक्ति की कुचल कर जान ले ली। शनिवार दोपहर बाद हुई उक्त घटना में बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बाइक कचुमर निकल गया। बता दें कि शहर के पेंड्री की ओर पडऩे वाले बरगा चौक में शनिवार को एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उक्त बुजुर्ग की मौके पर ही जान चली गई। वहीं उसकी बाइक सीजी-08/वाय 5337 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बरगा चौक में दोपहर बाद हुई उक्त घटना के संबंध में लोगो की मानें तो बुजुर्ग अपनी बाइक में कहीं जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना इतनी भयंकर थी की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदय द्रावक घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई।

घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक फरार
लालबाग थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू ने बताया कि बरगा चौक में लगभग साढ़े 4-5 बजे हुई उक्त दर्दनाक हादसे में मृत हुआ 76 वर्षीय बुजुर्ग सुगंधित राम देवांगन पिता बैसाखुराम ग्राम धनगांव का रहने वाला था, जो अपनी बाइक से शहर आया हुआ था। बरगा चौक के पास एक बड़े तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया है जिसकी खोजबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here