Home छत्तीसगढ़ शिवनाथ नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा...

शिवनाथ नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम…

49
0

वार्ड में आयोजित कबड्डी खेल देखने के पश्चात नदी में नहाने गए थे बच्चे

मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव

राजनांदगांव (दावा)। दीपावली त्यौहार मनाए अभी सप्ताह भर भी नहीं हुआ और इधर हल्दी वार्ड के दो घरों का चिराग बुझ गए। हल्दीघाट वार्ड नं. 51 समीप बह रही शिवनाथ नदी में नहाने गए वार्ड के दो मासूम बालकों की डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर ढाई-तीन बजे की बताई जाती है। हल्दी वार्ड के पूर्व पार्षद रुपेश साहू ने बताया कि दोनों बच्चे गांव के बच्चों के साथ वार्ड में रात में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता भी देखी और दूसरे दिन अपने 4-5 साथियों के साथ शिवनाथ नदी में नहाने चले गए। सभी बच्चे नदी में ठीक-ठाक नहा रहे थे ऐसे में 7 वर्षीय पियुष निषाद पिता थलेस निषाद व 9 वर्षीय थानेश्वर सोनकर पिता इंद्रकुमार सोनकर नदी के बहाव वाले व गहराई वाली जगह में चले गए जहां उनकी डूबने से मौत हो गई। बाकी बच्चो का इस ओर ध्यान नहीं था और वे नदी से नहा कर अपने घर चले गए । इसमें से एक बच्चे ने मृतक पियुष के दादा को यह बात बताई। दादा ने नदी किनारे जाकर देखा तो अपने नाती का कपड़े और चप्पल देख कर जान गया कि उसका नाती नदी में डूब गया है। लोगों को बताने पर ग्रामीणों ने नदी में उतर कर दोनों बच्चों के शव को निकाला और दोनों में प्राण शेष होगा मानकर वार्ड पार्षद चंद्रकृत साहू व एक अन्य के साथ दोनों मृतको को बाइक में लेकर मेडिकल कॉलेज हास्पीटल पेंड्री ले गए। जहां डाक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी।

महापौर मधुसूदन यादव ने पहुंच
कर घर वालों का बंधाया ढांढस
इस दर्दनाक घटना की जानकारी होते ही महापौर मधुसूदन यादव शोक संतप्त परिवार से मिलने हल्दी वार्ड पहुंचे और उनका ढांढस बंधाया। महापौर ने उन्हें सांत्वना देते हुए ग्राम वासियों को पोस्टमार्टम पश्चात शव आने पर दोनों बच्चों की जल्द ही अंतिम संस्कार कर देने की सलाह दी। इस पर वार्डवासियों द्वारा बड़े ही भरे मन से सोमवार को उन मृतक मासूम बच्चों की अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें पूरा गांव उमड़ पड़ा। रविवार को हुई यह दर्दनाक घटना ग्राम हल्दी घाट के हाई स्कूल वाले नदी क्षेत्र की है। बताया जाता है कि शिवनाथ एनीकट से यह जगह नीचे होने के कारण यहां पर बहाव भी तेज है और पर थोड़ी गहराई भी है। उसमें जाने से दोनों बच्चों की डूब कर मौत हो गई। दोनों बच्चों के शव को नदी से निकाले जाने पर उनके माता-पिता दहाड़े मारकर रोने लगे वही दीपावली त्यौहार के बाद घटी इस दिल को हिला देने वाली घटना से वार्ड वासियो के आंसू नहीं ठहर रहे थे। दोनों मृत बच्चों का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है इसके बाद भी हल्दी वार्ड में मातम सा पसरा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here