गुजराती कालोनी सहित कैलाश नगर में पूजा-पाठ का चला दौर, बांटी गई महाप्रसादी

जलाराम बापा की निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
राजनांदगांव (दावा)। शहर में आज युग पुरुष पूज्य जलाराम बापा की जयंती पूरे हर्षोल्लास से मनाई गई। पूज्य बापा की जयंती की शहर के गुजराती कालोनी सहित कैलाश नगर स्थित श्री जलाराम मंदिर में धूम बनी रही।
गुजराती कालोनी में पूज्य बापा जयंती की रही धूम
सर्व गुजराती समाज के आराध्य पूज्य जलाराम बापा के जयंती अवसर पर गुजराती कालोनी में विभिन्न आयोजन किए गए। यहां बड़ी संख्या में गुजराती समाज की पुरुषों व महिलाएं की उपस्थिति में पूज्य बापा जी की पूजा-आरती की गई। वहीं भजन-कीर्तन में भक्तगण झूम उठे। इस दौरान राम नाम में लीन हैं,
देखते सबमें राम, ताके पद बंधन करुं, जय-जय जलाराम जैसे भजन वातावरण में तैरते रहे। गुजराती कालोनी में पूज्य बापा जी की 226 वीं जयंती की खुशियों में महाप्रसादी ग्रहण की। बता दें कि श्री जलाराम बापा की 226 वीं जयंती के अवसर पर शहर में बड़ी संख्या में गुजराती समाज के लोगों द्वारा पूज्य बापा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका धूमधाम के साथ नगर भ्रमण करते हुए कैलास नगर मंदिर पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा में भजन-कीर्तन का माहौल बना रहा और बापा के अनुयायियों द्वारा जय-जय जलाराम बापा के नारे उच्चारित किए गए। इससे पूरा माहौल धर्म मय बना रहा।


