Home छत्तीसगढ़ राजेश गुप्ता चंपू हरनौथ विधानसभा चुनाव के पर्वेक्षक बने…

राजेश गुप्ता चंपू हरनौथ विधानसभा चुनाव के पर्वेक्षक बने…

113
0

चंपू ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज से सौजन्य मुलाकात कर लिया आशीर्वाद, राजेश को श्री बैज ने कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर दी शुभकामनाएं

बिहार के लिए हुए रवाना हुए राजेश कुमार

रायपुर/राजनांदगांव अखिल भारतीय कांग्रेस राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा संस्कारधानी राजनांदगांव इंदिरा नगर झूलेलाल वार्ड नं.41के पूर्व पार्षद मेयर इन कौंसिल के विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग के पूर्व चेयरमेन एवं एआईसीसी एससी/एसटी विभाग द्वारा नियुक्त बिंद्रा नवागढ़ – डोंगरगढ़ प्रभारी रहे राजेश गुप्ता चंपू को एआईसीसी एसटी विभाग प्रमुख ने बिहार विधानसभा चुनाव केलिए हरनोथ विधानसभा चुनाव क्षेत्र 177 के लिए आब्जर्वर नियुक्त किया है। जिसका विधिवत आदेश भी जारी कर दिया गया है।पर्वेक्षक बनने के बाद आज अपने प्रभार क्षेत्र हरनोथ बिहार रवाना होने के पूर्व रायपुर राजीव भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय  दीपक बैज जी से सौजन्य भेंटकर,उन्हें दीपावली पर्व व छठ पर्व की बधाई दी और राजनीतिक चर्चा की।इस दौरान दोनों नेताओं ने एक -दुसरे को कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

पीसीसी अध्यक्ष माननीय  दीपक बैज जी ने बिहार चुनाव में नई जिम्मेदारी मिलने पर राजेश गुप्ता चंपू को बधाई शुभकामनाएं दी तथा हरनोथ विधानसभा कांग्रेस उम्मीदवार के बारे में भी  गुप्ता से चर्चा की।साथ ही संस्कारधानी जिले के विषय में भी गहन राजनैतिक चर्चा हुई।प्रदेश अध्यक्ष माननीय  दीपक बैज जी ने बिहार विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद फिर से एक बार मुलाकात करने के निर्देश राजेश गुप्ता को दिए।राजेश गुप्ता चंपू भी बिहार चुनाव में एआईसीसी एसटी प्रकोष्ठ के तरफ से अपनी महत्वपूर्ण दायित्व निभाने के लिए बिहार जा रहें हैं।सनद रहे कि श्री गुप्ता इसके पूर्व एआईसीसी एससी एसटी विभाग द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी ईमानदारी पारदर्शिता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ पर्वेक्षक के बतौर निभा चूके हैं

और उनके अथक प्रयासों से ही बिंद्रा नवागढ़ एवं डोंगरगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल करने में सफलता प्राप्त हुआ था।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में हरनोथ विधानसभा चुनाव आब्जर्वर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने के पर राजेश गुप्ता चंपू ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और भरोसा दिलाया है कि वे कांग्रेस पार्टी को निराश नहीं करेंगे वे एसटी विभाग के प्रमुख माननीय  राजेन्द्र पाल गौतम जी के अगुवाई में कांग्रेस पार्टी अभ्यर्थी के पक्ष में तन – मन लगाकर उन्हें विजयी श्री बनाने के लिए जी जान लगा देंगें।बिहार चुनाव में जाने के पूर्व श्री गुप्ता अपने धर्मपत्नी के साथ डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी देवी जी के दरबार पहुंचकर माता जी का आशीर्वाद लिया और जिले सहित प्रदेश के लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामनाएं की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here