Home छत्तीसगढ़ राजनांदगाँव: मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में मरीजों को मिलने लगी सुविधा…

राजनांदगाँव: मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में मरीजों को मिलने लगी सुविधा…

45
0

सिटी स्कैन कराने की दर भी निर्धारित

राजनांदगाँव। भारतरत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी स्मृति शासकीय मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में बहुप्रतीक्षित सीटी स्कैन मशीन मरीज के लिए आज से शुरू कर दी गई है।

शासन और अस्पताल प्रबंधन द्वारा सीटी स्कैन के प्रस्तावित रेट भी निर्धारित कर दिए गए हैं और आने वाले समय में शासन की मंशानुसार रेट में संशोधन किया जा सकता है।
अब शासकीय मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीज और भर्ती मरीजों को किसी निजी डायग्नोटिक सेंटर के चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा और ना ही सीटी स्कैन के लिए मोटी रकम खर्च करनी पड़ेगी।
शासन और अस्पताल प्रबंधन के अनुसार हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के लिए जिनके पास आयुष्मान कार्ड हों, उनका आयुष्मान कार्ड से सीटी स्कैन हो जाएगा। उन्हें कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। वहीं यदि ओपीडी पेशेंट सीटी स्कैन करवाना चाहता है तो उसके लिए हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा निर्देशित सामान्य शुल्क अदा कर करवा सकते हैं। यह जानकारी मेडिकल कॉलेज सह हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहर राव देशकर ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here