राजनांदगांव के लिए ऐतिहासिक पल!
राजनांदगांव। प्रदेश की सबसे बड़ी, संस्कारधानी राजनांदगांव की सेवाभावी संस्था ‘उदयाचल’ द्वारा उदयाचल मल्टी स्पेशिलिटी आई केयर एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट आँखों की सम्पूर्ण जाँच एवं रेटिना उपचार की धर्मार्थ दर पर उपचार करने के लिए सुसज्जित हो चूका है| इस नेत्र चिकित्सालय का लोकार्पण देश के उपराष्ट्रपति महामहिम श्री सी. पी. राधाकृष्णन के कर कमलो द्वारा 5 नवंबर को होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में छ.ग. शासन के श्रीमान रामेन डेका, राज्यपाल, विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, डॉ. रमन सिंह, अध्यक्ष विधान सभा, श्यामबिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री, गजेन्द्र यादव, प्रभारी मंत्री, मधुसुदन यादव, महापौर आदि ने कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान की है|
राजनांदगांव के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि किसी भी उपराष्ट्रपति का राजनांदगांव शहर में पहला दौरा होगा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी और ‘उदयाचल’ के पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, उत्तमचंद जैन, अशोक मोदी एवं श्री नवीन बाफना के अथक प्रयासों के बाद, महामहिम उपराष्ट्रपति ने राजनांदगांव आकर चिकित्सालय का लोकार्पण की स्वीकृति दी। ‘उदयाचल’ के अध्यक्ष श्री राजेंद्र बाफना ने बताया की एक छोटे शहर के एक धर्मार्थ अस्पताल के लिए उपराष्ट्रपति की स्वीकृति मिलना अत्यंत हर्ष का विषय है।
उदयाचल परिवार ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे स्टेट हाईस्कूल में आयोजित लोकार्पण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें और राजनांदगांव की शान बढ़ाएं।
उक्त जानकारी संस्था के सूचना प्रकाशन प्रभारी श्री गौतम बाफना ने दी|


